गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट मिठाई है बूंदी के लड्डू, जान लीजिए इसे बनाने का आसान तरीका

गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में बूंदी के लड्डू बांटे जाते है जो मिठाई गणतंत्र दिवस के लिए एक परफेक्ट मिठाई है।बूंदी के लड्डू एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो अपनी कुरकुरी और मीठी स्वाद के लिए जानी जाती है।
बूंदी के लड्डू की रेसिपी, गणतंत्र दिवस 2025
बूंदी के लड्डू की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Boondi Laddu Recipe: हर साल की तरह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाने वाला है। यह राष्ट्रीय त्योहार देश के हर नागरिकों के लिए बेहद खास होता है तो वहीं पर स्कूली बच्चों में देशभक्ति का अलग ही उत्साह होता है। इस दिन के मौके पर स्कूलों में बूंदी के लड्डू बांटे जाते है जो मिठाई गणतंत्र दिवस के लिए एक परफेक्ट मिठाई है।बूंदी के लड्डू एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो अपनी कुरकुरी और मीठी स्वाद के लिए जानी जाती है। अगर आप इसका स्वाद घर में चखना चाहते है तो, आसान विधि के साथ इसे बना सकते है।

जानिए कैसे तैयार करें बूंदी की लड्डू

क्या चाहिए सामग्री

  • चने का आटा: 1 कप
  • घी: 1 कप
  • चीनी: 1 कप
  • दूध: 1/4 कप
  • केसर: कुछ धागे
  • इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
  • सूजी: 1/4 कप (वैकल्पिक)
  • मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता): सजाने के लिए

जानिए कैसे बनाएं बूंदी के लड्डू

  • एक पैन में घी गर्म करें। चने के आटे को दूध में मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इस घोल को छन्नी की मदद से गर्म घी में छोटे-छोटे बूंदों के रूप में डालें। बूंदी सुनहरी होने तक तलें और एक प्लेट में निकाल लें।
  • एक पैन में चीनी और दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। चीनी घुल जाने के बाद इसमें केसर के धागे और इलायची पाउडर डालें। चाशनी को एक तार की चाशनी की तरह गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • गर्म चाशनी में तली हुई बूंदी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। सूजी डालने पर लड्डू अधिक मजबूत बनेंगे। थोड़ा ठंडा होने के बाद हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • तैयार लड्डू को मेवों से सजाएं और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com