हेल्थ के लिए हो सकता है बड़ा फायदेमंद किशमिश का पानी, इन बीमारियों के लिए है रामबाण
- Written By: वैष्णवी वंजारी
File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स के फायदों से हम सभी अच्छी तरह वाकिफ है। रोजाना इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसी तरह का एक ड्राई फ्रूट ‘किशमिश’ (Raisin) है, जो काफी हेल्दी माना जाता हैं। किशमिश कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं।
इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। रात में किशमिश को भिगोकर खाना और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं। जानकारों के अनुसार, किशमिश का पानी सेहत के लिए अमृत के समान माना जाता हैं। इससे कई चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। आइए जानें किशमिश का पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Eating Raisins: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, बाल होंगे लंबे-घने; जानें 10 जबरदस्त
Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
Overthinking Solutions: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, किशमिश का पानी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर शक्तिशाली बनता है।
किशमिश का पानी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन- C रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में मदद करता है। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि किशमिश का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।
अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो किशमिश का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको पेट की इन तकलीफों से छुटकारा मिलेगा।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, किशमिश के पानी को रोज सुबह पीने से आपकी स्किन से झुर्रियां काम होने लगेंगी और साथ ही आपको अपनी त्वचा में एक बेहतरीन ग्लो देखने मिलेगा। इसके रोजाना सेवन करने से, मेंटालिज्म भी मजबूत होता है।
इसके पानी का सेवन करके आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
अगर आपका हीमोग्लोबिन कम हो गया है तो आपको किशमिश और उसके पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके निरंतर सेवन से आपके शरीर में खून बढ़ने लगता है।
