प्रेगनेंट महिलाओं के लिए यह सब्जी मानों है वरदान, जानिए इसमें छिपे अनमोल गुण
कद्दू के सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं, खासतौर पर प्रेगनेंसी (Pregnancy) में इसका सेवन महिलाओं के लिए लाभदायक हो सकता है।
- Written By: दीपिका पाल
कद्दू खाने के फायदे (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: भले ही ‘कद्दू’ (Pumpkin) हर किसी की पसंद न हो, लेकिन ये हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे की प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर आदि। इसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं, खासतौर पर प्रेगनेंसी (Pregnancy) में इसका सेवन महिलाओं के लिए लाभदायक हो सकता है। ऐसे में आइए जानें प्रेग्नेंसी में कद्दू खाने से महिलाओं और उसके होने वाले बच्चे को किस तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
जानिए कद्दू का सेवन करने के फायदे
1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्नेंट महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की आंखों के लिए भी कद्दू बहुत फायदेमंद होता है। कद्दू में बीटा-कैरोटीन नाम का पोषक तत्व मौजूद होता है, जो मां और होने वाले बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने और उनकी आंखों को हेल्दी रखने में काफी फायदेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
2- प्रेगनेंसी के दौरान डाइट में बदलाव और दवाओं की वजह से कब्ज होना बहुत ही आम बात मानी जाती है। कद्दू में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसलिए ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कद्दू का सेवन करने से पाचन तंत्र को ठीक करने में भी मदद मिलती है।
3- एक्सपर्ट्स की मानें तो, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोन्स बदलाव होते हैं, जिस वजह से महिलाओं की इम्यूनिटी पावर काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप उनकी डाइट में कद्दू को शामिल कर सकते हैं। कद्दू के सेवन से प्रेग्नेंट महिलाओं की इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है।
4- गर्भ में पलने वाले बच्चे की हड्डियां मजबूत हो इसके लिए महिलाओं को दूध और कैल्शियम युक्त आहार को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कद्दू का सेवन काफी फायदेमंद होता है। कद्दू में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए ये हड्डियों के विकास में मददगार माना जाता है।
5- कद्दू हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कद्दू में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
