-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Pradosh Vrat 2023 Date Puja
आज है साल का अंतिम प्रदोष, इस मुहूर्त में इस विधि से करें शिवजी की पूजा, मिलेगी महादेव की असीम कृपा
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: साल 2023 का आखिरी और दिसंबर महीने का दूसरा ‘प्रदोष व्रत’ (Pradosh Vrat 2023) आज यानी 24 दिसंबर, रविवार को है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। इस दिन महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा।
मान्यता है कि इस दिन देवों के देव महादेव भगवान शिव की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। महादेव की कृपा सदैव बनी रहती है। इस दिन प्रदोष काल में पूजा की जाती है। यह व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रदोष व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करने पर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आइए जान लें। साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
सम्बंधित ख़बरें
Puja Tips: पूजा करते समय बार-बार आती है जम्हाई? जानें यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है या ईश्वर की कृपा
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय
शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष माह की शुक्ल त्रयोदशी तिथि 24 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रही है। साथ ही, इसका समापन 25 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। क्योंकि प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। ऐसे में व्रत 24 दिसंबर, रविवार के दिन किया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि
प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। यदि संभव हो तो व्रत का संकल्प लें। मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई करने के बाद एक दीप प्रज्वलित करें। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानी गोधूलि बेला में करने का विधान है। ऐसे में इस दौरान भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।
इसके बाद शिव जी को बिल्वपत्र, शमी के फूल और धतूरा आदि अर्पित करें। इस दिन शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की भी पूजा करें। भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाएं। इस विशेष दिन पर शिव मंत्रों का जाप जरूर करें। अंत में पूजा शिव परिवार की आरती करें और सभी में प्रसाद बाटें।
Pradosh vrat 2023 date puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, शामली-बिजनौर-गाजियाबाद को देंगे 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 17, 2026 | 10:52 AMखंडवा मेडिकल कॉलेज से फिर मरीज ने लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुआ घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jul 17, 2026 | 10:51 AMनवभारत संपादकीय: त्रिभाषा फार्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार
Jul 17, 2026 | 10:50 AMGold-Silver Rate Today: सोने में तेजी और चांदी में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Jul 17, 2026 | 10:49 AMमुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा! ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, चकनाचूर हुई वैन
Jul 17, 2026 | 10:44 AMNavbharat Nishanebaaz: न्यायपालिका लोकतंत्र का पिलर, जज निकला LPG डीलर
Jul 17, 2026 | 10:43 AMनेताओं के गिरेबान तक पहुंचे हैकर्स, शाइना एनसी का व्हाट्सऐप हुआ हैक, पुलिस की सुस्ती पर उठाया सवाल
Jul 17, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














