बालों के लिए फायदेमंद है पोटली मसाज थेरेपी का उपाय, आयुर्वेद ने माना है बेहद कारगर
आज हम आयुर्वेद में खास पोटली मसाज थेरेपी की बात करते है जो बालों को झड़ने से बचाने के साथ ही स्वस्थ रखने में भी मदद करते है। इसे लेकर दावे भी किए गए हैं कि, बालों के लिए यह मसाज कारगर होती है।
- Written By: दीपिका पाल
पोटली मसाज थेरेपी (सौ.सोशल मीडिया)
बदलते मौसम के साथ बालों की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है लेकिन अनियमित खानपान औऱ गलत प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने की वजह से बालों की सेहत पर खराब असर पड़ता है। बाल अचानक झड़ने लगते हैं तो वहीं पर पतले बालों की समस्या भी बढ़ती है इसके लिए आप महंगे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते है लेकिन फिर भी समस्या कम नहीं होती है। इसके लिए आज हम आयुर्वेद में खास पोटली मसाज थेरेपी की बात करते है जो बालों को झड़ने से बचाने के साथ ही स्वस्थ रखने में भी मदद करते है। इसे लेकर दावे भी किए गए हैं कि, बालों के लिए यह मसाज कारगर होती है।
जानिए क्या हैं पोटली मसाज और कहां से आई
यहां पर पोटली मसाज थेरेपी को समझें तो, यह आयुर्वेद सबसे पुरानी औषधीय परंपराओं में से एक है। इसे केवल बालों के स्कैल्प के लिए नहीं बल्कि शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस उपाय में पोटली होती है जिसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को ताजी या सूखी मात्रा में लेकर एक मलमल के कपड़े में पैक किया जाता है और गर्म औषधीय तेल (गीली मालिश के लिए) या रेत या कुछ हर्बल पाउडर (सूखी मालिश के लिए) में डुबोया जाता है और शरीर के दर्द से भरे हिस्सों पर ऱखकर मालिश की जाती है। इस खास तरीके को भारत में प्राचानी जमाने से तो अपनाते ही हैं लेकिन दक्षिण पूर्व एशिया में, विशेष रूप से थाईलैंड में, सदियों से एक प्राकृतिक उपचार प्रक्रिया को अपनाया जाता है।
बालों के लिए कितनी है फायदेमंद
बालों के लिए इसे कारगर को माना गया हैं वहीं पर इसके परिणाम भी अच्छे मिलते है। यह मसाज बालों के लिए स्कैल्प पर काम करती है जहां पर बालों को जरूरी पोषण मिलता है तो वहीं पर गर्म पोटली से दबाव बनाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है, और बाल जड़ से मजबूत होते हैं। इसके अलावा पोटली के अंदर की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां इसमें इस्तेमाल हुए ऑयल स्कैल्प और बालों के अंदर तक अवशोषित होकर इसे मुलायम बनाती हैं। वहीं स्कैल्प ड्राइनेस को भी कम कर देती है।
सम्बंधित ख़बरें
…नहीं झुकेगा मुसलमान, इस्लाम मिटाने वाले खुद मिट गए, बीजेपी पर भड़के मौलाना अरशद मदनी, दी कड़ी चेतावनी
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
पोटली मसाज के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
जानिए कैसे करें बालों पर मसाज ट्राई
यहां पर पोटली मसाज का तरीका अपने बालों पर अपनाने के लिए आपको इन स्टेप्स के बारे में जानना चाहिए जो इस प्रकार है..
1- सबसे पहले आप मलमल के कपड़े का उपयोग करके मेंहदी, आंवला, शिकाकाई, ब्राह्मी और भृंगराज जैसी जड़ी-बूटियों के मिश्रण छोटी-छोटी पोटली बनाएं।
2- बालों के लिए इन सभी जड़ी बूटियों को मजबूती, हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए खास माना गया है। यह पोषण देने के साथ बालों की कंडिशनिंग करती है।
3- इसके बाद आप इन पोटलियों को कुछ मिनट के लिए गर्म तेल (नारियल, बादाम या तिल) में डुबोए रखें।
4- इन पोटली में बंद जड़ी-बूटियों में तेल मिल जाता हैं औऱ आपके स्कैल्प को आराम देता है।
5- अब इन पोटलियों की सहायता से अपने सिर पर गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें।
6- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए दबाव डालें ताकि, जड़ी-बूटियों का अर्क बालों के रोम में पहुंच जाएं।
7- जब पोटली ठंडी हो जाए तो, इसे वापस से तावे पर गर्म करें और स्कैल्प पर अप्लाई करें।
8- पोटाली को अपने सिर पर 15-20 मिनट या चाहें तो अधिक समय तक दोहराएं
9- अंत में आप मसाज के बाद बालों को हल्के शैम्पू और कंडीशनर से धो सकते है।
बता दें, इस तरह का तरीका हफ्ते में एक-दो बार अपनाएं इससे आपके बाल स्वस्थ बनते है।
