Post Diwali Skin Repair: दिवाली के बाद बेजान और थकी त्वचा में लौटाएं निखार, घर पर बनाएं ये 5 हर्बल फेस पैक

Face Packs For Dull Skin: दिवाली के बाद प्रदूषण, धुएं और हैवी मेकअप से त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगी है? जानिए एलोवेरा, ओट्स, खीरे और चंदन से बने 5 आसान हर्बल फेस पैक और त्वचा की देखभाल का सही तरीका।
post diwali skin repair 5 herbal face packs.
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

Highlights:

  • दिवाली के बाद त्वचा को क्लीनिंग और हाइड्रेशन की जरूरत होती है।

  • एलोवेरा, ओट्स और खीरे से बने जेंटल फेस पैक आजमा सकती हैं।

  • फेस पैक के साथ मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

Herbal Face Packs: दिवाली का त्योहार तो खत्म हो गया, लेकिन पटाखों का धुआं, बढ़ता प्रदूषण और लगातार मेकअप लगाने से त्वचा बेजान और थकी सी हो जाती है। कई दिनों तक हैवी मेकअप, देर रात तक जागना और स्किन केयर रूटीन में बदलाव के कारण चेहरा रूखा, बेजान और थका हुआ दिखने लगता है। कुछ लोगों को इसकी वजह से पिंपल्स, रेडनेस और त्वचा में जलन की समस्या भी हो जाती है।

ऐसे में त्वचा पर वापस चमक और फ्रेशनेश बनाने के लिए महंगे फेशियल या किसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। सबसे पहले स्किन को आराम देना, एक अच्छा स्किन केयर रूटीन अपनाना, संतुलित भोजन, एक्टिविटी और अच्छी नींद लेना जरूरी है। इसके साथ ही कुछ हर्बल फेस पैक को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान फेस पैक।

1. एलोवेरा और गुलाब जल का फेस पैक

Face Pack
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

दिवाली के बाद अगर त्वचा रूखी या खिंची हुई महसूस हो रही है, तो एलोवेरा जेल और गुलाब जल का फेस पैक आजमा सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच फ्रेश, फ्रेगरेंस-फ्री एलोवेरा जेल लें। इसमें आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं और फिर साफ चेहरे पर पतली लेयर लगाएं। 10 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें।

2. ओट्स और शहद का फेस पैक

Face Pack
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

अगर त्वचा रूखी, सेंसिटिव या हल्की खुरदरी महसूस हो रही है, तो ओट्स त्वचा के लिए अच्छा है। इसमें मौजूद बीटा ग्लूकन त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इसे फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बारीक पिसा हुए ओट्स में आधा चम्मच शहद मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखें और हल्के हाथों से पानी से साफ करें।

3. चंदन और एलोवेरा का फेस पैक

Face Pack
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

चंदन का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल में किया जाता रहा है। इसे बनाने के लिए आधा चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब पेस्ट को चेहरे पर 8-10 मिनट लगाएं, लेकिन इसे सूखने से पहले सामान्य पानी से धो लें।

4. खीरे और एलोवेरा का फेस पैक

Face Pack
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

प्रदूषण और धूल के संपर्क में रहने के बाद चेहरा गर्म या थका हुआ महसूस होने लगता है, तो खीरा और एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है। दो चम्मच ताजे खीरे का पेस्ट लें। इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

5. कैमामाइल टी और ओट्स का फेस पैक

Face Pack
फेसपैकफोटो.सोशल मीडिया

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बारीक पिसा हुआ ओट्स लें। इसमें एक से दो चम्मच ठंडी कैमोमाइल टी मिलाएं। दोनों को मिलाकर हल्का पेस्ट तैयार करें। अब चेहरे पर 8-10 मिनट लगा छोड़ दें। सामान्य पानी से धीरे-धीरे साफ कर लें।

संबंधित खबरें

No stories found.