घर की ‘इस’ दिशा में लगाएं ‘मनी प्लांट’, लेकिन ‘ऐसा’ बिल्कुल न करें, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आमतौर पर लोग अपने घर को खूबसूरत और हरा-भरा बनाने के लिए अपनी बालकनी में कई तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं। वास्तु-शास्त्र की मानें तो एक पौधा ऐसा भी होता है जो न सिर्फ आपके घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला सकता है, और इस पौधे का नाम है ‘मनी प्लांट’। (Money Plant) इस पौधे के बारे में अक्सर कहा जाता है कि इस पौधे को कभी भी खरीदकर घर में नहीं लगाना चाहिए।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार मनी प्लांट लगाने से आपको फायदे की बजाय नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानें वास्तु के अनुसार मनी प्लांट से जुड़े कुछ नियमों के बारे में पता होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी दूसरे को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इससे शुक्र देवता नाराज हो सकते हैं। बता दें कि शास्त्रों की मानें तो शुक्र सुख शांति के देवता हैं और दूसरे को गिफ्ट करने से आपके घर की सुख शांति भंग हो सकती है।
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से है और इसलिए मनी प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के गलती से भी तोड़ना या काटना नहीं चाहिए। यदि घर में लगा मनी प्लांट जमीन की तरफ फैल रहा है, तो ऐसा न होने दें। इसका मतलब आपका धन फिजूल चीजों में खर्च हो रहा है। धन को संचित करने और घर में सुख-शांति लाने के लिए मनी प्लांट को किसी रस्सी या डंडे की मदद से ऊपर की तरफ बांध लें। ऐसा करने से आपके यश और पैसों में भी बढ़ोतरी होगी।
मनी प्लांट के पौधे को सूर्य के प्रकाश की बहुत अधिक जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। वास्तु-शास्त्र की मानें, तो मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। इस पौधे को कभी भी पश्चिम या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में ज्यादा शुभ माना जाता है।
