-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Parshuram Jayanti Will Be Celebrated This Time On 10th May
मई में इस दिन है परशुराम जयंती 2024, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: दीपिका पाल
इस बार 'परशुराम जयंती' (Parashurama Jayanti 2024) 10 मई को मनाई जाएगी। साथ ही, इसी दिन अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का पावन पर्व भी पूरे देशभर में मनाया जाएगा।

परशुराम जयंती 2024 (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू धर्म (Hindu Religion) में वैशाख महीने का बड़ा ही महत्व है। पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान ‘परशुराम’ (Parashurama Jayanti 2024) का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ‘परशुराम जयंती’ (Parashurama Jayanti 2024) 10 मई को मनाई जाएगी। साथ ही, इसी दिन अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का पावन पर्व भी पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
भगवान विष्णु के है अवतार
ज्योतिष गुरु के अनुसार, भगवान परशुराम जगत के पालनहार भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानें परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
योगिनी एकादशी 2026: जुलाई में खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! नोट कर लें व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
30 जून से आरंभ होगा पावन आषाढ़ मास, जानें क्यों माना जाता है बेहद शुभ और किन नियमों का करें पालन
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
शुभ मुहूर्त
तृतीया तिथि का प्रारंभ- 10 मई को सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर
तृतीया तिथि समाप्त- 11 मई सुबह 02 बजकर 50 मिनट तक।
परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त- सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर 08 बजकर 56 मिनट तक
जानिए पौराणिक कथा
भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में छठा अवतार लिया था। भगवान ने यह अवतार त्रेतायुग में ब्रह्मणों और ऋषियों पर राक्षसों द्वारा बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए लिया था । परशुराम अवतार में ही भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी एवं अधार्मिक राजाओं का अंत किया था। परशुराम जी के क्रोध से देवी देवताओं से लेकर बड़े बड़े राजा कांपते थे।
ऐसे करें ‘भगवान परशुराम’ पूजा विधि
1-परशुराम जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। मंदिर की सफाई कर चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान परशुराम की तस्वीर या फिर मूर्ति विराजमान करें। अब उन्हें जल, चंदन, अक्षत समेत आदि चीजें अर्पित करें। अब घी का दीपक जलाकर आरती करें। मंत्रों का जाप करना फलदायी माना जाता है। इसके बाद प्रभु को भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल को शामिल करें। अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
2-सनातन धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की पूजा अर्चना का बड़ा महत्व है। वह साहस, बल और बुद्धि के देवता माने जाते थे। भगवान जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में रात के प्रथम पहर में पुत्रेष्टि से हुआ था। ऐसे में इस दिन किये गये पुण्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता। व्यक्ति को बल और साहस की प्राप्ति होती है। भय और दुखों से छुटकारा मिलता है।
Parshuram jayanti will be celebrated this time on 10th may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














