-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Parshuram Jayanti Will Be Celebrated On May 3 One Of The Dashavatara Of Lord Vishnu Know The Glory Of This Incarnation Note The Auspicious Time And Rituals
3 मई को मनेगी ‘परशुराम जयंती’, भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक इस अवतार की महिमा जानिए, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
- Written By: नवभारत डेस्क
आइए जानते हैं पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्रों के बारे में -
-सीमा कुमारी
इस साल 3 मई, यानी आज मंगलवार के दिन ‘परशुराम जयंती’ मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन अक्षय तृतीया भी है। पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था।
‘अक्षय तृतीया’ के दिन ही भगवान विष्णु ने छठे अवतार भगवान परशुराम के रूप में माता रेणुका के गर्भ से जन्म लिया था। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान-पुण्य कभी खाली नहीं जाता। आइए जानते हैं पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्रों के बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
योगिनी एकादशी 2026: जुलाई में खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! नोट कर लें व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
30 जून से आरंभ होगा पावन आषाढ़ मास, जानें क्यों माना जाता है बेहद शुभ और किन नियमों का करें पालन
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
शुभ मुहूर्त
- तृतीया तिथि का प्रारंभ- 3 मई,मंगलवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट से शुरू
- तृतीया तिथि समाप्त- 4 मई 2022, बुधवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक।
परशुराम जयंती पर इस विधि से करें पूजा
परशुराम जयंती के दिन सूर्योदय से पहले उठकर सभी काम निपटा लें और स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र पहन लें। इसके बाद अपने घर के पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करके गंगाजल से शुद्ध कर लें। अब घर के मंदिर में एक चौकी रखकर उस पर सब कपड़ा बिछाएं तथा इसके ऊपर भगवान परशुराम की तस्वीर या मूर्ति रखें। तत्पश्चात तस्वीर या मूर्ति पर रोली, अक्षत, फूल अर्पित करके फलों का भोग लगाएं। और फिर धूप-दीप जलाकर भगवान परशुराम की आरती करें।
महिमा
माना जाता है कि भगवान परशुराम का जन्म धरती से अन्याय को खत्म करने के लिए हुआ था। भगवान परशुराम के पिता का नाम जमदग्नि और माता का नाम रेणुका था। भगवान परशुराम को भगवान शिव का एकमात्र शिष्य माना जाता है। मान्यता है कि भगवान परशुराम ने कठोर तपस्या करके महादेव को प्रसन्न करके किया था। इसके उपरांत ही उन्हें परशु (फरसा) मिला था।
मान्यता है कि परशुराम जयंती के दिन व्रत रखने के साथ विधिवत तरीके से पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं निसंतान लोग इस व्रत को रखें तो जल्द ही पुत्र की प्राप्ति होती है। भगवान परशुराम की पूजा करने से विष्णु भगवान की भी कृपा जातक के ऊपर बनी रहती है।
Parshuram jayanti will be celebrated on may 3 one of the dashavatara of lord vishnu know the glory of this incarnation note the auspicious time and rituals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














