-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Parashurama Jayanti 2024 Date
मई में इस दिन है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सनातन धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की पूजा अर्चना का बड़ा महत्व है।

परशुराम जयंती 2024 (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में वैशाख महीने का बड़ा ही महत्व है। पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान ‘परशुराम’ (Parashurama Jayanti) का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ‘परशुराम जयंती’ (Parashurama Jayanti 2024) 10 मई को मनाई जाएगी। साथ ही, इसी दिन अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का पावन पर्व भी पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
ज्योतिष गुरु के अनुसार, भगवान परशुराम जगत के पालनहार भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानें परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
शुभ मुहूर्त
तृतीया तिथि का प्रारंभ- 10 मई को सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर
तृतीया तिथि समाप्त- 11 मई सुबह 02 बजकर 50 मिनट तक।
परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त- सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर 08 बजकर 56 मिनट तक
भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में छठा अवतार लिया था। भगवान ने यह अवतार त्रेतायुग में ब्रह्मणों और ऋषियों पर राक्षसों द्वारा बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए लिया था । परशुराम अवतार में ही भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी एवं अधार्मिक राजाओं का अंत किया था। परशुराम जी के क्रोध से देवी देवताओं से लेकर बड़े बड़े राजा कांपते थे।
ऐसे करें ‘भगवान परशुराम’ पूजा विधि
परशुराम जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। मंदिर की सफाई कर चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान परशुराम की तस्वीर या फिर मूर्ति विराजमान करें। अब उन्हें जल, चंदन, अक्षत समेत आदि चीजें अर्पित करें। अब घी का दीपक जलाकर आरती करें। मंत्रों का जाप करना फलदायी माना जाता है। इसके बाद प्रभु को भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल को शामिल करें। अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
सनातन धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की पूजा अर्चना का बड़ा महत्व है। वह साहस, बल और बुद्धि के देवता माने जाते थे। भगवान जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में रात के प्रथम पहर में पुत्रेष्टि से हुआ था। ऐसे में इस दिन किये गये पुण्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता। व्यक्ति को बल और साहस की प्राप्ति होती है। भय और दुखों से छुटकारा मिलता है।
Parashurama jayanti 2024 date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














