- Hindi News »
- Lifestyle »
- On The Day Of Makar Sankranti Shani Dev Is Pleased With The Donation Of These Things And Also Cuts Rahu Dosh
मकर संक्रांति’ के दिन इन चीजों के दान से शनिदेव होते हैं प्रसन्न और कटता है राहु-दोष भी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) का पावन पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन, कई बार ग्रह- नक्षत्रों की चाल के अनुरूप यह त्योहार 14 जनवरी के बदले 15 जनवरी को भी मनाया जाता है। इस वर्ष भी ‘मकर संक्रांति’ 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस त्योहार का अपना एक अलग ही महत्व है। उत्तरायण होता हुआ सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तब ‘मकर संक्रांति’ का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में पूजा-पाठ और गंगा स्नान के साथ साथ दान पुण्य का भी बहुत अधिक महत्व है।
कहा जाता है कि, इस दिन दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आती है और इस दिन किया गया दान आपको सौ गुना होकर प्राप्त होता है। मकर संक्रांति पर यदि कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो न केवल आपके शनि दोष दूर हो जाएंगे, बल्कि आपका करियर एक शानदार रफ्तार पकड़ सकता है। आइए जानें ‘मकर संक्रांति’ के पावन अवसर पर कौन सी वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: मकर संक्रांति पर नेहरू वार्ड में महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम से दिखाई एकजुटता
पतंगों से सजा नासिक, आसमान में कॉम्पिटिशन, जमीन पर म्यूजिक; मकर संक्रांति पर छाया पतंगबाजी का जोश
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक महत्व? जानिए इसके 5 कारण प्रमुख कारण
मकर संक्रांति पर सुरक्षा जागरूकता संदेश: जालना ट्रैफिक पुलिस का नायलॉन मांजा विरोधी अभियान
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, ‘मकर संक्रांति’ के दिन तिल (Sesame) का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि, तिल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
‘मकर संक्रांति’ के दिन काली वस्तुएं- जैसे काला कंबल, काले कपड़े, या अन्य जरूरत का सामान दान कर सकते हैं। इससे शनि दोष भी दूर होगा और साथ ही राहु का प्रभाव भी आपके जीवन से दूर होगा।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, ‘मकर संक्रांति’ के दिन पांच तरह के अनाज दान करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।
‘मकर संक्रांति’ वाले दिन ‘गुड़’ (jaggery) के दान को विशेष महत्व दिया गया है। कहते हैं कि, इस दिन गुड़ दान करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है।
‘मकर संक्रांति’ को खिचड़ी (Khichdi) भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को इस दिन चावल और उड़द की दाल की बनी खिचड़ी अवश्य दान करें। मान्यता है कि, उड़द का का दान करने से शनि दोष दूर होते है। वहीं चावल का दान करना फलदायी माना जाता है।
मान्यता यह भी है कि, इस दिन घी (Ghee) के दान का भी बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि, शुद्ध घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त होता है।
On the day of makar sankranti shani dev is pleased with the donation of these things and also cuts rahu dosh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ! 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, कल विधायक दल की बैठक
May 29, 2026 | 10:49 PMतीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
May 29, 2026 | 10:37 PMSonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
May 29, 2026 | 10:25 PMघर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
May 29, 2026 | 10:22 PMIndigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
May 29, 2026 | 10:15 PMट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था
May 29, 2026 | 10:07 PMBollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
May 29, 2026 | 10:06 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














