महाशिवरात्रि पर Koo App पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सदगुरु समेत कई मंदिरों से होगा लाइव

महाशिवरात्रि पर सद्गुरु के इस कार्यक्रम का नाम द ग्रेस ऑफ योग है।
maha shivratri
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मंगलवार, 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर के मंदिरों में जोरों से तैयारियां हो रही हैं। वहीं, श्रद्धालू भी इस दिन महादेव की भक्ति में लीन होने के लिए समस्त पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही महादेव के भक्तों को श्रद्धा और भक्ति का भरपूर रस देने के लिए सोशल मीडिया पर देश के प्रमुख मंदिरों और संगठनों द्वारा लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App पर महाशिवरात्रि के मौके पर सद्गुरु समेत बद्रीनाथ, सोमनाथ मंदिर, ब्रह्माकुमारीज आदि भी महाशिवरात्रि का आयोजन लाइव करेंगे।

इस संबंध में देश के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने अपने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल @SadhguruJV के जरिये एक पोस्ट कर महाशिवरात्रि पर अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है। सद्गुरु ने अपने कू में लिखा कि महाशिवरात्रि 2022 पर 1 मार्च को शाम छह बजे से सद्गुरु के साथ लाइव वेबस्ट्रीम देखें। कू पर आने वाला यह लाइव कार्यक्रम शाम छह बजे से लेकर सुबह छह बजे तक चलेगा।

महाशिवरात्रि पर सद्गुरु के इस कार्यक्रम का नाम द ग्रेस ऑफ योग है। यूजर्स इसे कई भाषाओं में देख सकेंगे। कू ऐप पर इसे @sadhgurukannada @sadhgurutelugu @sadhguruhindi @sadhgurutamil के अलावा उनके आधिकारिक हैंडल पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

इसके अलावा सद्गुरु श्री रितेश्वर जी ने भी अपने आधिकारिक कू हैंडल @SadhguruShriRiteshwarJi के द्वारा सोशल मीडिया मंच Koo पर घोषणा की कि 1 मार्च को शाम पांच बजे से कू ऐप पर एक्सक्लूसिव लाइव देखा जा सकेगा। उन्होंने लिखा कि शिवरात्रि वह जो भोग की रातों को योग की रातों में बदल तेजी है।

यहां पर यह बताना जरूरी है कि अपनी भाषा में आपसी विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति के ऑनलाइन मंच यानी कू ऐप पर आध्यात्मिकता, भक्ति और धर्म जैसे विषयों को पसंद करने वाले यूजर्स की भी भारी संख्या है। ये यूजर्स अपनी-अपनी भाषा में धर्म-अध्यात्म से जुड़ी चर्चा करने के साथ मंदिरों, आध्यात्मिक गुरुओं आदि को फॉलो कर नियमित रूप से संवाद करते हैं।

आलम यह है कि कू ऐप पर महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों को श्रद्धाभाव से सराबोर करने के लिए एक नहीं कई ने तैयारी की है। कू ऐप पर महाशिवरात्रि के दिन की शुरुआत सुबह छह बजे आध्यात्मिक गुरु संत रामपाल जी द्वारा की जाएगी, जो हिंदी-अंग्रेजी में भक्तों को इस दिन की महत्ता बताने के साथ ही अन्य जानकारियों से रूबरू कराएंगे।

इसके अलावा @bhaktisarovar हैंडल के जरिये इस दिन भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। फिर दोपहर 12 बजे तक संस्कार टीवी पर महाशिवरात्रि के कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। शाम साढ़े सात बजे @SomnathTempleOfficial ऑफिशियल हैंडल के जरिये सोमनाथ मंदिर से सीधे लाइव आरती का प्रसारण कू ऐप पर किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com