File Photo
-सीमा कुमारी
हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ एवं पावन दिन माना जाता है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान ‘श्रीहरि विष्णु’ को समर्पित होता है। इसके अलावा, यह दिन शिरडी के साईं बाबा को भी समर्पित है।
इस दिन खासकर, महाराष्ट्र के नाशिक से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर शिरडी में स्थित शिरडी साईं मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने आते हैं। सभी धर्मों के लोगों की साईं बाबा में अगाध श्रद्धा है।
धार्मिक मान्यता है कि साईं बाबा केवल सुमिरन करने से प्रसन्न हो जाते हैं। इसके लिए साईं मंदिर में श्रद्धालु जथा शक्ति तथा भक्ति भाव से जाते हैं। अगर आप भी साईं बाबा की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रसाद में भेंट करें ये चीजें, आइए जानें –
धर्म पंडित के अनुसार, सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं को नारियल का चढ़ावा भेंट की जाती है। साईं बाबा को भी नारियल अति प्रिय है। अगर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा में नारियल जरूर भेंट करें।
साईं बाबा को हलवा भी बहुत ही पसंद है। जब आप उनकी पूजा करें तो हलवा का प्रसाद जरूर चढ़ाएं। आप चाहे तो आटे अथवा सूजी का भी हलवा बना सकते हैं।
कहा जाता है कि, साईं बाबा को पालक अति प्रिय सब्जी है। धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त बाबा को पालक की सब्जी भेंट करते हैं, बाबा उसकी हर मुराद पूरी करते हैं।
साईं बाबा को खिचड़ी भी बहुत पसंद है। एक तपस्वी होने की वजह से उनका भोजन भी सात्विक रहा है। ऐसे में हर गुरुवार के दिन साईं बाबा को खिचड़ी भेंट करना शुभ होता है।
बाबा को मिठाइयां भी बहुत ही पसंद हैं। खासकर, गाय के दूध से बनी मिठाइयां अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में आप बाबा को पेड़ा भेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बाबा को फल और फूल भी भेंट करें। इन सब चीजों से साईं बाबा जल्द प्रसन्न होते हैं।