बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं आप, इन दो मिठाईयों को बनाकर लगाएं भोग

बसंत पंचमी के दिन विद्या की दात्री माता सरस्वती का पूजन किया जाता है तो वहीं पर इस दिन पीले रंग का महत्व होता है। इस वजह से पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनने के अलावा आप पीले रंग के खास व्यंजन भी बना सकते है।
बसंत पंचमी 2025, खास भोग
बसंत पंचमी पर लगाएं खास तरह का भोग (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Basant Panchami 2025: फरवरी की शुरुआत में 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है यह सबसे खास त्योहारों में से एक होता है। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर इस त्योहार को हिंदू धर्मों के लोग अलग-अलग तरीके से मनाते है। इस दिन विद्या की दात्री माता सरस्वती का पूजन किया जाता है तो वहीं पर इस दिन पीले रंग का महत्व होता है। इस वजह से पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनने के अलावा आप पीले रंग के खास व्यंजन भी बना सकते है।

बसंत पंचमी के दिन आप इन चीजों का लगा सकते है भोग

यहां पर बसंत पंचमी के मौके पर आप इन खास तरह की चीजों का भोग लगा सकते है चलिए जान लेते है बनाने का तरीका...

राजभोग मिठाई

क्या चाहिए- पनीर, इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ते और केसर,फूड कलर ऐसे बनाएं -आप राजभोग मिठाई घर पर बना सकते हैं।

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ते और केसर को एक साथ मिला लेना है।
  2. इसके बाद पानी में चीनी डालकर उसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहना है जब तक वह पूरा तरह से घुन न जाएं।
  3. इसके बाद एक बड़े परात में पनीर को मैश कर लेना है. अब इसमें मैदा मिलाएं और एक सॉप्ट पेस्ट तैयार करें, अब इसे छोटे-छोटे गोले बनाएं।
  4. अब इसे पतला कर इसमें ड्राई फ्रूट का मिश्रण रखें और गोल बॉल बनाकर इसे बंद कर दें. अब पानी में चीनी को अच्छे से घोल लें।
  5. इसके बाद इसमें फूड कलर डालें,अब इस पानी में पनीर के पेस्ट से बनी बॉल्स को डालें और कुछ देर के लिए पकने दें, आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं।
  6. ताकि चीनी ज्यादा गाढ़ी न हो जाए, लीजिए कुछ देर में बनकर तैयार है राजभोग मिठाई. अब इसे ठंडा होने पर सर्व करें।

बेसन की बर्फी

क्या चाहिए- बेसन, घी, चीनी, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स

ऐसे बनाएं -

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी बहुत आसान है।

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो सबसे पहले एक कढ़ाई में 1/2 कप घी गरम करें।
  2. घी गर्म होने पर उसमें 1 कप बेसन डालें और धीमी आंच पर बेसन को अच्छे से भूनें, जब तक बेसन का रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और इसमें से खुशबू न आने लगे, तब तक इसे भूनते रहें।
  3. अब इसमें 1/4 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं, जिससे कोई गांठ न पड़े।
  4. फिर जरूरत के मुताबिक चीनी डालें और अच्छे से मिलाकर पकाएं. मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा।
  5. अब इसमें इलायची पाउडर डालें और मिक्स करें. अब एक थाली में घी लगाएं और इसमें इस पेस्ट को डालें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
  6. इसे ठंडा होने के बाद छोटे टुकड़ों में काट लें, बेसन की बर्फी तैयार है।
Navbharat Live
navbharatlive.com