लौकी ही नहीं यह सब्जी भी है गर्मी के मौसम में हेल्थ के लिए बेहतरीन, जरुर खाया करें
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी-
हरी सब्जियां (Vegetables) हर मौसम में लाभकारी होती है। खासकर, गर्मियों में हरी सब्जियों को सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हरी सब्जियां शरीर में आयरन, कैल्शियम और पानी की कमी पूरी करके गर्मियों में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है।
क्या आपने तोरी (तुरई या तोरई) खाई है, नहीं खाई, तो आपको खाना चाहिए। क्योंकि, यह आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, गर्मियों की मौसमी सब्जी लौकी जैसे पानी से भरपूर सब्जी का टक्कर देती है। लेकिन, इनके गुणों के बारे में जान कर आपको हैरानी हो सकती है। तोरई में पोटेशियम, मैग्नीशियम,फॉस्फोरस और विटामिन A, B, C ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि कुछ ही सब्जियों में पाई जाती हैं। आइए जानें तोरई के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
हिंगना डिगडोह नगर परिषद में टेंडर विवाद, भाजपा पर मिलीभगत का आरोप; विपक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
नासिक: ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की जांच के लिए ‘मोबाइल वैन’ सेवा शुरू; 30 मई तक तालुकों में होगी मुफ्त जांच
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए तोरई खाने के कई फायदे हैं। ये पहले तो शरीर में शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और दूसरा डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है। इसके अलावा डायबिटीज में होने वाली कब्ज की समस्या को भी दूर करने में तोरई का सेवन फायदेमंद है। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो आपको इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
कोरोना काल में इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट आवश्यक है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप तोरई का सेवन कर सकते हैं। तोरई में विटामिन C, आयरन, मैग्नीशियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन और जिंक होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
यदि आप सिरदर्द की समस्या से परेशान हैं, तो तोरई आपकी मदद कर सकती हैं। क्योंकि, इसमें एनाल्जेसिक और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। यह दोनों गुण दर्द को कम करने और राहत दिलाने मदद कर सकते हैं।
तोरई में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होता है जो कि स्किन में एक्ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, तोरई का पानी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन अंदर से डिटॉक्स होती है और हमें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये बॉडी में हाइड्रेशन बहाल करता है जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाना आपके लिए और फायदेमंद माना जाता है।
