-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- National Safe Motherhood Day 2024 Celebrated Is On 11 April
आज है राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’, जानिए क्यों है इसका बड़ा महत्व
- Written By: दीपिका पाल

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस'(National Safe Motherhood Day 2024) हर साल की तरह इस बार भी 11 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय स्तर’ (National level) पर मनाया जाएगा। आपको बता दें, महिलाओं के जीवन में गर्भावस्था (pregnancy) एक बेहद ही महत्वपूर्ण चरण है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गांधी की पत्नी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक प्रमुख नेता कस्तूरबा गांधी की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है।
इस दिवस का उद्देश्य
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
जानकारों के अनुसार, भारत 11 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस'(National Safe Motherhood Day) घोषित करने वाला पहला देश था। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं से होने वाली मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भावस्था और प्रसवोत्तर अवधि के दौरान महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है। साथ ही, स्तनपान कराने वाली माताओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। आज राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ के अवसर पर आइए जानें इसका इतिहास और महत्व-
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का इतिहास
व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया (WRAI) ने भारत सरकार से कस्तूरबा गांधी के सम्मान और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए 11 अप्रैल को एक विशेष दिन बनाने के लिए कहा।
जिसके बाद 2003 से हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में जाना जाता है।
पूरे देश में लोग हर साल एक विशिष्ट विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए, विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के साथ इस दिन को मनाते हैं।
महत्व
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, बच्चे के जन्म के दौरान हर साल 830 से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। अधिकारियों ने माना कि प्रसव से पहले, प्रसव के दौरान और बाद में कुशल देखभाल महिलाओं और नवजात शिशुओं के जीवन को बचा सकती है। साथ ही महिलाओं की मृत्यु दर को कम करने के तरीकों पर जानकारी देने वाले अभियान चलाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का उद्देश्य वैश्विक मृत्यु दर को प्रति 1000 जन्म पर 70 तक लाना है।
उद्देश्य
इस दिन को मनाने का एकमात्र उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और उन्हें गर्भावस्था के बाद महिलाओं के लिए आवश्यक पर्याप्त देखभाल और कौशल के बारे में जागरूक करना है। बहुत से लोगों को अभी भी इस बात की समझ नहीं है कि गर्भवती महिलाओं को क्या चाहिए और प्रसवोत्तर देखभाल मां और बच्चे के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।
National safe motherhood day 2024 celebrated is on 11 april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














