गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाती है Mud Therapy, जानिए किस मिट्टी का होता है इस्तेमाल
मड थेरेपी में सबसे पहले हम बात करेंगे मड यानि मिट्टी की जिसमें जिंक, ब्रोमीन, सल्फर, मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स होते है जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है।
- Written By: दीपिका पाल
मड थेरेपी के फायदे (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी का सीजन जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में तापमान बढ़ने का असर सेहत पर दिखने लगता है। इसमें कितना भी ख्याल रख लें आराम नहीं मिल पाता है ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही मड थेरेपी के बारे में बता रहे है जो गर्मी के हीट स्ट्रोक और गर्मी बढ़ने से होने वाले तनाव को कम करती है। इसे प्राकृतिक चिकित्सा में सबसे खास माना जाता है।
जानिए मड से कैसे मिलता है आराम
इस मड थेरेपी में सबसे पहले हम बात करेंगे मड यानि मिट्टी की जिसमें जिंक, ब्रोमीन, सल्फर, मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स होते है जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है इतना ही नहीं गर्मियों में होने वाली दाग-धब्बों से लेकर झुर्रियां, झाइयां, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याओं से निजात दिलाती है।
सम्बंधित ख़बरें
उदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान
200% गारंटी है, हम बांकीपुर जीतेंगे! प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, वोटिंग से पहले जन सुराज के 16 नेता गिरफ्तार
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी परिवर्तन, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना
जानिए कैसे की जाती है मड थेरेपी
यहां पर मड थेरेपी की बात की जाए तो, इसके लिए मिट्टी का इस्तेमाल करने के लिए इसे जमीन से 3 से 4 फीट के नीचे से निकाला जाता है। इसमें कई सारे मिनरल पाए जाते है इसे बारीक पीसकर पेस्ट बनाया जाता है। वहीं पर जहां परेशानी है उस जगह पर लगाया जाता है। इस थेरेपी का इस्तेमाल करने के लिए आप मिट्टी को ठंडे पानी के साथ मिलाकर ठंडी पट्टी और गर्म पानी में मिलाकर गर्म पट्टी बनाई जाती है। यहां पर जहां पर आपको दर्द महसूस होता है वहां पर गर्म पट्टी की थेरेपी लगाई जाती है वहीं पर मिट्टी के ठंडी पट्टी का इस्तेमाल शरीर में लू लगने पर कई हिस्सों को कम करने के लिए किया जाता है।
जानें मड थेरेपी के फायदे
अगर आप मड थेरेपी का इस्तेमाल करते है तो आपके शरीर को कई सारे फायदे मिलते है।
1- पेट में अगर आप मड थेरेपी को लगाते है तो आपके आंतों की गर्मी को शांत करता है और एसिडिटी को कम करने में फायदेमंद है।
2-यह थेरेपी अर्थराइटिस, माइग्रेन जैसी समस्याओं में काम करती है।
3- गर्मियों में अक्सर तापमान बढ़ने से नकसीर की समस्या आती है इसके लिए आप मिट्टी का लेप नाक पर लगा सकते है।
4-गर्मियों में हीट स्ट्रोक होने पर पेट व सिर पर इसे लगाने से लाभ होता है।
