-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Mohini Ekadashi 2024 Will Be Celebrated On 19 May 2024
19 मई को है ‘मोहिनी एकादशी’ 2024, जानिए भगवान विष्णु के मोहिनी रूप का महात्म्य, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
- Written By: दीपिका पाल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, साथ ही सभी प्रकार के दुख और दोष दूर हो जाते हैं।

मोहिनी एकादशी 2024 ( सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित एकादशी का व्रत, जो हर महीने में दो बार आता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को ‘मोहिनी एकादशी’ (Mohini Ekadashi 2024) कहते हैं। इस बार ये एकादशी 19 मई यानी रविवार के दिन रखी जाएगी।
जानें क्यों मनाया जाता है व्रत
सम्बंधित ख़बरें
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा जाता है। कहते हैं, समुद्र मंथन के समय अमृत कलश के लिए देवों और दानवों के बीच काफी खतरनाक युद्ध हो रहा था और इसी बीच भगवान विष्णु ने मोहिनी का अवतार लेकर दानवों को मोहित कर लिया था।
अमृत कलश उनसे लेकर देवताओं को दे दिया था। इसलिए ‘मोहिनी एकादशी’ पर भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें इस बार ‘मोहिनी एकादशी’ किस दिन है और इस दिन कैसे पूजा करनी चाहिए।
तिथि और शुभ मुहूर्त
मोहिनी एकादशी 18 मई, 2024 सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 19 मई, 2024 दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई, 2024 को रखा जाएगा।
कैसे करनी चाहिए एकादशी के व्रत में पूजा
इस दिन व्रती को सुबह उठकर नहाना है और इसके बाद एक चौकी पर भगवान विष्णु की तस्वीर स्थापित करनी है। इसके पश्चात भगवान को स्नान कराएं और उनको पीले वस्त्र पहनाएं। इसके बाद चंदन का तिलक लगाकर उनके सामने धूप और दीप प्रज्वलित करें।
एकादशी के व्रत का संकल्प करते हुए तुलसी दल, नारियल, फल और मिठाई अर्पित करें। पंचामृत चढ़ाएं और भगवान की आरती करें। इसके पश्चात ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें। इसके बाद गरीबों को भोजन दान दें। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और दान करने से भगवान सारे पापों से छुटकारा दिलवा देते हैं। इस दिन व्रत रखने से 1 हज़ार यज्ञों का फल मिलता है।
धार्मिक महत्व
भगवान श्री कृष्ण, युधिष्ठिर को मोहिनी एकादशी का महत्व समझाते हुए कहते हैं, “महाराज ! त्रेता युग में महर्षि वशिष्ठ के कहने से परम प्रतापी श्री राम ने इस व्रत को किया। यह व्रत सब प्रकार के दुखों का निवारण करने वाला, सब पापों को हरने वाला व्रतों में उत्तम व्रत है। इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पाकर विष्णु लोक को जाते हैं। मोहिनी एकादशी के व्रत के प्रभाव से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम एवं विष्णुजी के मोहिनी स्वरूप का पूजन-अर्चन किया जाता है।”
Mohini ekadashi 2024 will be celebrated on 19 may 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














