अपने खास दोस्त के लिए हाथों से तैयार करें ये फ्रेंडशिप बैंड, जानिए बनाने का तरीका

दोस्ती को एकसूत्र में बांधने के लिए फ्रेंडशिप बैंड बांधा जाता है जो दो दोस्तों के बीच सच्चे रिश्ते की एक गांठ की तरह होता है इसे तोड़ा नहीं जा सकता है।अगर आप अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दोस्त के लिए फ्रेंडशिप बैंड बनाते है तो इससे अच्छा मौका कोई और नहीं होगा।
Friendship Band, Friendship Day 2024
फ्रेंडशिप बैंड बनाने का तरीका (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

दोस्ती का प्यारा सा दिन फ्रेंडशिप डे यानि मित्रता दिवस दुनियाभर में 4 अगस्त को मनाया जाने वाला है। दोस्ती के सच्चे रिश्ते को समर्पित यह दिन उन दोस्तों समर्पित होता जिन्होंने जीवन के बुरे से अच्छे दौर में आपका भरपूर साथ दिया हर वक्त सपोर्ट सिस्टम बने रहे। इस दोस्ती को एकसूत्र में बांधने के लिए फ्रेंडशिप बैंड बांधा जाता है जो दो दोस्तों के बीच सच्चे रिश्ते की एक गांठ की तरह होता है इसे तोड़ा नहीं जा सकता है।

अगर आप अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दोस्त के लिए फ्रेंडशिप बैंड बनाते है तो इससे अच्छा मौका कोई और नहीं होगा। इसके लिए आज हम फ्रेंडशिप बैंड की अच्छी डिजाइन के साथ ही इसे बनाने के आसान तरीके बताएंगे।

ऐसे तैयार करें आप फ्रेंडशिप बैंड

इस तरह से तैयार खास फ्रेंडशिप बैंड आपको पसंद आएंगे और इसे बनाना भी इतना ही आसान है..

1- बीट्स से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

अगर आप अपने खास दोस्त के लिए फ्रेंडशिप बैंड बनाने की सोच रहे हैं तो बीट्स के प्रयोग के साथ भी फ्रेंडशिप बैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए एक गोलाकार इलास्टिक या धागे में छोटे-छोटे बीट्स को पिरोएं। फिर आपस में गांठ बांधकर बैंड के दोनों सिरों को जोड़ दें। बीट्स वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है, इसे अपने दोस्त की कलाई पर पहनाएं उसे काफी पसंद आएगा।

2- चेन से करें तैयार

यहां पर आप फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए चेन का इस्तेमाल कर सकते है इसके लिए एक पतली या मोटी चेन आपको चाहिए। या फिर आप अपने पुराने ब्रेसलेट का उपयोग कर सकते हैं। चेन पर दोस्त के नाम के पहले अक्षर के मेटल क्यूब या घुंघरू का उपयोग करके कस्टमाइज्ड फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। फेवीकोल से क्यूबिक लैटर या घुंघरू को चिपकाएं और आपका चेन वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है।

घर पर बनाएं रंग-बिरंगे बैंड (सौ.सोशल मीडिया)
घर पर बनाएं रंग-बिरंगे बैंड (सौ.सोशल मीडिया)

3- मोतियों से बना बैंड 

अगर आप फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए मोतियों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह बनने के बाद सुंदर फ्रेंडशिप बैंड लगेगा। इसके लिए गोलाकार इलास्टिक या फिर रंग बिरंगे ऊन में कलरफुल मोती को पिरोकर दोनो छोरो पर गांठ बांध दें। अब इस बैंगल की तरह पहना सकते हैं। चाहें तो मोतियों के बाद कुछ ऊन को खाली रखें, ताकि इसे नाॅट स्टाइल में दोस्त की कलाई पर बांध सकें।

4- धागे से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

अगर आप फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए धागे का इस्तेमाल कर सकते है।घर पर रखें सूती या सिल्क के धागों की मदद से आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। इसके लिए दो अलग-अलग रंग के धागों को लें। उन्हें गूंथ कर चोटी बना लें। अब दोनों छोरों पर एक-एक गांठ बांध दें। दोस्त के लिए खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड मिनटों में तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए मनपसंद बीट्स या क्यूबिक भी लगा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com