पोंगल के दूसरे दिन को बनाना है खास, तो घर पर बनाएं ये ट्रेडिशनल डिश ‘सकरई पोंगल’

केरल में पोंगल त्योहार की धूम है जिसकी शुरुआत बीते दिन 14 जनवरी से हो गई है तो वहीं पर यह त्योहार 17 जनवरी तक जारी रहेगा।इसके लिए आप इस खास मौके पर  ट्रेडिशनल डिश ‘सकरई पोंगल’ बना सकते है।
घर पर बनाएं सकराई पोंगल
घर पर बनाएं सकराई पोंगल (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sakkarai Pongal Dish: मकर संक्रांति के साथ ही देशभर में कई त्योहारों की शुरुआत हो गई है। यहां पर इन दिनों केरल में पोंगल त्योहार की धूम है जिसकी शुरुआत बीते दिन 14 जनवरी से हो गई है तो वहीं पर यह त्योहार 17 जनवरी तक जारी रहेगा। पोंगल पर्व का दूसरा दिन बेहद खास होता है इसके लिए आप इस खास मौके पर  ट्रेडिशनल डिश ‘सकरई पोंगल’ बना सकते है।

यह एक तरह का मीठा होता है इसे चावल, दाल, ड्राई फ्रूट्स समेत कई इनग्रेडिएंट्स को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस पारंपरिक डिश का स्वाद आप घर पर पाना चाहती है तो आसान विधि के साथ घर पर बना सकते है।

सकरई पोंगल बनाने के लिए क्या चाहिए सामग्री

स्वीट पोंगल बनाने के लिए आपको चाहिए होंगे कम से कम एक कप चावल, एक चौथाई या इससे कुछ ज्यादा मूंग की दाल, चावल की ही मात्रा के बराबर गुड़ (स्वादनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं), तीन-चार चम्मच काजू, किशमिश, हरी इलायची, एक चौथाई कप शुद्ध देसी घी, थोड़ा सा दूध और आधा कप नारियल (कद्दूकस किया गया). इन सारी चीजों को एक साथ इकट्ठा करके रख लें ताकि बनाते वक्त परेशानी न हो.

जान लीजिए बनाने की विधि

यहां पर आप इन खास चीजों की सहायता के साथ सकरई पोंगल नामक हेल्दी डिश बना सकते है जो इस प्रकार है...

  • चावलों को कम से कम आधा घंटा के लिए भिगोकर रख दें और मूंग दाल को भी भिगो दें।
  • एक मोटे तले का पैन लें और इसमें देसी घी डालें. अब काजू, किशमिश को फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें।
  • भीगे हुए चावल और मूंग दाल को पानी सहित कूकर में डालें और मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें।
  • तीन सीटी आने के बाद गैस बंद करें. इससे दाल और चावल अच्छी तरह से पक जाएंगे।
  • पैन में गुड़, एक कप पानी और दो चम्मच देसी घी डालकर गर्म कर लें. ये चाशनी तैयार हो जाएगी।
  • चाशनी तैयार होने के बाद कूकर में पके हुए चावल और दाल को अच्छी रह से मैश करें और चाशनी में मिलाएं।
  • धीमी आंच पर दूध डालकर सकरई पोंगल को पकाएं ताकि चाशनी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
  • जब सकरई पोंगल पककर तैयार हो जाए तो इसमें फ्राई किए हो मेवा मिलाएं साथ में इलायची पाउडर डालें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com