बैंगन-आलू हर घर में बनने वाली एक कॉमन सब्जी है। लेकिन, बैंगन की सब्जी हर किसी को पसंद भी नहीं आती, लेकिन यहां बताई गई विधि से जब आप बैंगन बनाएंगी तो श्योर हर कोई मन से खाएगा। आइए जानें इसकी रेसिपी-
सामग्री
अचार मसाले के लिए
सरसों- 1 टीस्पून,
साबुत धनिया- 2 टीस्पून,
सौंफ- 1 टीस्पून,
कलौंजी- 1/2 टीस्पून,
जीरा- 1 टीस्पून,
काली मिर्च- 1/2 टीस्पून,
मेथी- 1/4 टीस्पून,
सूखे लाल मिर्च- 2
करी के लिए
तेल- 2 टेबलस्पून,
बैंगन- 2 कटे हुए,
आलू- 2 कटे हुए,
तेल- 2 टेबस्पून,
तेजपत्ता- 2,
जीरा- 1 टीस्पून,
दालचीनी- 1 इंच,
इलायची- 2,
हींग- चुटकीभर,
प्याज- 1 बारीक कटा,
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टीस्पून,
हल्दी पाउडर- 1/2 टीस्पून,
मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून,
नमक- स्वादानुसार,
टमाटर- 2 बारीक कटा,
पानी- 1 कप,
धनिया पत्ती बारीक कटी- 2 टेबलस्पून,
कसूरी मेथी- 1 टीस्पून
बनाने की विधि
सबसे पहले कड़ाही में सरसों, साबुत धनिया, सौंफ, कलौंजी, जीरा, साबुत लाल मिर्च और मेथी डालकर धीमी आंच पर सुगंध आने तक भून लें। इसके बाद इसे ठंडा कर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
अब कड़ाही में तेल डालें और बैंगन को थोड़ा फ्राई कर लें। कलर बदलने लगे तो बहुत थोड़ा सा नमक डालें।
इसके बाद उसी तेल में आलू को भी हल्का फ्राई कर निकाल लें।
फिर इसमें तेल, तेजपत्ता, जीरा, दालचीनी, इलायची, चुटकीभर हींग डालकर तड़का लगाएं।
इसके बाद प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जैसे ही प्याज हो जाए तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
आंच धीमी कर इसमें अचारी मसाला, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला भी मिक्स कर लें।
इसके बाद बारी है टमाटर डालने की। टमाटर मुलायम हो जाए तब इसमें बैंगन और आलू डाल दें।
हल्का सा पानी डालें जिससे सब्जी बहुत सूखी न लगे। ढक्कन लगाकर सब्जी को थोड़ी देर और पकाएंगे।
ऊपर से धनिया पत्ती और कसूरी मेथी गॉर्निश करें। रोटी, चावल किसी के भी साथ इसे सर्व किया जा सकता है।