इस ‘करवाचौथ’ में पार्टनर के लिए बनाएं शाही पनीर, जानें रेसिपी
- Written By: मृणाल पाठक
-सीमा कुमारी
पति की दीर्घायु के लिए ‘करवाचौथ’ व्रत 24 अक्टूबर रविवार को है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। फिर रात के समय चांद को देखकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी जीवन संगिनी को खुश करने के लिए डिनर में शाही पनीर बना सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर पनीर खाने से आपकी सेहत भी सही रहेगी। साथ ही यह मिनटों में बनकर तैयार होने वाली डिश भी है। चलिए जानें ‘शाही पनीर’ की रेसिपी…
सामग्री
- पनीर- 250 ग्राम
- मक्खन- 2 बड़े चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- अदरक- 1 बड़ा चम्मच
- टमाटर प्यूरी- 1 कप
- हल्दी- 1/4 बड़ा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
- नमक- 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- क्रशड पनीर- जरूरत अनुसार
- पानी- 1/2 कप
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (कटे हुआ)
- मक्खन के टुकड़े- 2
बनाने की विधि
शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करके जीरा भूनें।
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार
करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह
करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत
फिर इसमें अदरक डालें। अदरक पकने पर इसमें टमाटर प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
इसमें धनिया, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा क्रशड पनीर डालकर एक उबाल आने दें।
अब इसमें पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। ग्रेवी गाढ़ी होने पर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर ढक दें। इसे 1-2 मिनट तक पकने दें।आपका शाही पनीर बनकर तैयार है।
इसे सर्विंग डिश में निकालकर हरा धनिया से गार्निश करके रोटी, पराठा, नान के साथ अपने परिवार के लोगों को सर्व करें।
