असली साउथ इंडियन टेस्ट वाला ‘मेदू वड़ा’ ऐसे बनाएं, जानिए रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
मेदु वड़ा’ (Medu vada) साउथ इंडिया की फेमस डिश है। इसके बिना साउथ इंडिया में नाश्ता अधूरा माना जाता है। अक्सर लोग जब भी परिवार के साथ साउथ इंडियन खाना खाने जाते है, तो वडा जरूर ऑडर करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह डिश अपने घर पर बनाने की कोशिश की है। अगर नहीं तो इसमें चटपटा स्वाद डालकर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानें इसकी रेसिपी-
सामग्री
- 1 कप उड़द की दाल
- 1/4 कप चना दाल
- 2 टीस्पून चावल का आटा
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 3 टेबलस्पून सूखा नारियल (बारीक कटा हुआ)
- 5-6 करी पत्ते
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
- चुटकीभर हिंग
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
बनाने की विधि
‘मेदू वड़ा’ बनाने के लिए सबसे पहले दोनों दालों को अच्छे से धोकर लगभग 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
18,000 फीट से दादा ने लगाई स्काईडाइव, पोते संग ऑस्ट्रेलिया में दिखाया ऐसा जज्बा कि इंटरनेट कर रहा सलाम
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
अब भीगी हुई दाल का सारा पानी निकालकर उड़द की दाल और चना दाल को बहुत कम पानी में एकसाथ पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
बैटर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और कटा हुआ सूखा नारियल डालकर अच्छे से मिलाए । 2-3 चम्मच चावल का आटा डालें। क्रिस्पी बनाने के लिए इसमें चावल का आटा डाला जाता है।
अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
इसके बाद अपनी हथेलियों को गीला करें और नींबू के आकार का घोल लें।
बीच में छेद करके गरम तेल में डाल दें।
वड़ा तेल के ऊपर तैरने चाहिए। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। लीजिए, तैयार है मेदू वड़ा। चटनी या सांभर के साथ सर्व करें ।
