नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं 'मखाने की खीर', जानिए रेसिपी

Makhana Kheer
File Photo
Updated on

-सीमा कुमारी

'चैत्र नवरात्रि' गत शनिवार से शुरू हैं। उपवास के दौरान श्रद्धालुगण सात्विक आहार यानी बिना प्याज और लहसुन के बने व्यंजन का सेवन करते हैं। आपको अगर खीर पसंद है, तो आप चावल की जगह मखाने की खीर बना सकते हैं। इस खीर को आप गर्म-गर्म या फिर फ्रिज में ठंडी करके भी खा सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मखाने की खीर।

सामग्री

  • एक लीटर दूध
  • 100 ग्राम मखाना
  • दो से तीन कप चीनी
  • एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • दो चम्मच कटे हुए बादाम
  • दो चम्मच कटे हुए काजू
  • दो चम्मच कटे हुए पिस्ता
  • दो चम्मच किशमिश

बनाने की विधि

एक पैन में मखाने को भून लें और उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब मखाना ठंडा हो जाए तो उसे दरदरा पीस लें। अब पैन में दूध, मखाना, चीनी और इलायची पाउडर डाल कर उसे अच्छे से मिला दें और धीमी आंच पर उसे पांच से सात मिनट तक पकाएं। फिर उस मिश्रण में बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश भी डाल दें और धीमी आंच पर उसे 10-15 मिनट तक चलाते रहें। बस आपकी मखाने की खीर तैयार है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com