Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विजयादशमी के लिए अपने हाथों से बनाएं ‘काजू कतली’, जानिए इसकी आसान रेसिपी

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 24, 2023 | 09:13 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: आज यानी 24 अक्टूबर को दशहरा का महापर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस त्योहार में अगर आप घर आने वाले अपने प्रियजनों का मुंह मीठा करवाना चाहती है, तो इस बार आप घर पर टेस्टी काजू कतली मिठाई बनाएं। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे घर पर ही आसानी से  बना सकते है। आपको यकीन नहीं होगा कि ये बनाने में बहुत ही आसान है। आप सिर्फ तीन चीजें काजू, चीनी और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आइए जानें काजू कतली बनाने की विधि-

सामग्री

काजू- 1 कप

चीनी- 1/2 कप

इलायची पाउडर- 1/4

घी चिकनाई के लिए

चांदी का वर्क

बनाने की विधि

एक कप काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। एक कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाइए, इसमें चीनी और पानी डालकर उबाल लें।

चीनी और पानी को तब तक चलते रहिए जब तक के चीनी घुल ना जाए। जब चीनी घुल जाए तो मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक की ये गाढ़ा और चिपचिपा ना हो जाए।

अब आंच को धीमी कर दें और काजू का पाउडर और इलायची पाउडर इस मिश्रण में डाल दें इसे खूब अच्छे से मिला लें।

मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक की यह बड़ा गट्ठा जैसा ना होने लगे। इसमें करीब 7 मिनट तक का वक्त लगेगा।

गैस बंद कर दीजिए और इसे 3 से 4 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। जब यह ठंडा हो जाए तो हाथों से इसे थोड़ा गूथ लीजिये ताकि यह नरम हो जाए।

अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सुख हो जाता है तो दूध की कुछ बूंद डालकर गूंथ लीजिए। अब एक परात के पीछे की ओर घी लगाकर चिकना कर लीजिए।

चिकनी की हुई सतह पर तैयार मिश्रण डालें और अपनी हथेलियां और बेलन पर घी लगा कर चिकना कर लें। मिश्रण को बेलन से बिल लें।

अब इसे चाकू की मदद से चौकोर टुकड़ों में काट लें।

इसे तीन से चार मिनट के लिए ठंडा होने दें। टुकड़ों को अलग करें और इसे आप चांदी के वर्क से सजा सकते हैं। तैयार है आपकी ‘काजू कतली’, अब घर आने वाले अपने प्रियजनों को मुंह मीठा करवाएं और खुद भी इसका खाने का आनंद लें।

Make kaju katli with your own hands for vijayadashami know its easy recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2023 | 09:13 AM

Topics:  

  • Kaju Katli Recipe

सम्बंधित ख़बरें

1

घर में दिवाली पर फेवरेट मिठाई काजू कतली बनाना हुआ आसान, जानिए रेसिपी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.