दीवाली के दिन माता लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न, धन की देवी का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होगी आर्थिक तंगी

diwali festival
File Photo
Published on: 
Updated on: 

-सीमा कुमारी

प्रकाश और खुशियों का महापर्व 'दीपावली' (Diwali)  इस वर्ष 24 अक्टूबर, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। मान्यता है कि, इस दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं और उनकी प्रार्थना सुनती हैं। माता लक्ष्मी के आगमन के लिए कुछ ख़ास उपाय करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। आइए जानें उन उपायों के बारे में-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दीपावली के दिन माता रानी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार पर तोरण जरूर लगाएं। ऐसा करने से के लिए आप आम या केले के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तोरण में आप फूलों का भी इस्तेमाल करें। माना जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आते हैं।

सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से भक्तों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना न भूलें ।

दिवाली के दिन माता रानी के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर माता रानी का पदचिन्ह जरूर लगाएं। इससे घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और भक्तों पर माता रानी की कृपा सदैव बनी रहती है।

दिवाली पर्व पर सजावट बहुत महत्व रखता है। इसलिए घर को सजाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप नकली फूलों की जगह असली फूलों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वास्तु- शास्त्र में भी इसे बहुत शुभ बताया जाता है।

कहते है दीपावली के दिन संध्या पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन चांदी का चौकोर सिक्का ले कर आएं और पूजा के समय उसे भगवान के चरणों में रख दें। अगली सुबह उस सिक्के को अपने पर्स या तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।