शाम के नाश्ते में बनाएं गर्मागर्म चाय के साथ कुरकुरे प्याजी कबाब, स्वाद ऐसा कि, हर कोई पूछे रेसिपी

Pyazi kebab recipe: गर्मागर्म चाय के साथ कुरकुरे प्याजी कबाब बनाएं घर पर आसानी से। जानें सामग्री, रेसिपी और परफेक्ट क्रिस्पीनेस का सीक्रेट।
घर पर प्याजी कबाब बनाने की रेसिपी
प्याजी कबाब (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में ठंड का तापमान बढ़ने से खाने की भूख भी बढ़ जाती है। ठंड में गर्मागर्म चाय के साथ पकोड़े मिल जाए तो दिन बन जाता है। प्याज के पकोड़े तो हर को बना लेते है लेकिन प्याजी कबाब को की रेसिपी घर पर बनाएं। कबाब का बाहरी हिस्सा एकदम कुरकुरा होता है, जबकि अंदर से यह थोड़ा नरम और मसालों के स्वाद से भरा होता है। यह सुबह औऱ शाम के समय के नाश्ते की बेस्ट फूड रेसिपी होती है।

कुरकुरे प्याजी कबाब बनाने का तरीका

प्याजी कबाब बनाने के लिए सामग्री

  • 3-4 मध्यम आकार के प्याज (बारीक और पतले कटे हुए)
  • 1/2 कप बेसन (चने का आटा)
  • 1/4 कप चावल का आटा (चावल का आटा इन्हें क्रिस्पी बनाएगा)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (ऑप्शनल)
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच अजवाइन (पाचन के लिए अच्छा)
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (तलने के लिए)

इन सभी सामग्रियों को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहे कि आपको इसमें एक्स्ट्रा पानी डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्याज में पहले से ही काफी नमी होती है। मिश्रण को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि प्याज अपनी नमी छोड़ दे और मिश्रण गाढ़ा हो जाए।

प्याजी कबाब बनाने की विधि

इन सभी सामग्रियों को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहे कि आपको इसमें एक्स्ट्रा पानी डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्याज में पहले से ही काफी नमी होती है।

  • मिश्रण को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि प्याज अपनी नमी छोड़ दे और मिश्रण गाढ़ा हो जाए।
  • मिश्रण को अपने हाथों में लें और उन्हें छोटे, चपटे या गोल कबाब का आकार दें। इन्हें पकौड़ों की तरह गोल न करें, बल्कि हल्का सा दबाकर चपटा कर दें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। तेल इतना होना चाहिए कि कबाब उसमें पूरी तरह से डूब जाएं।
  • जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो कबाबों को धीरे-धीरे तेल में डालें। कबाबों को मध्यम-धीमी आंच पर ही तलें। इससे वे अंदर तक पक जाएंगे और एकदम क्रिस्पी बनेंगे।
  • जब कबाब सुनहरे-भूरे हो जाएं और एकदम कुरकुरे दिखने लगें, तो उन्हें तेल से बाहर निकाल लें।
  • बस फिर, इन्हें एक टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकलकर अलग हो जाए।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com