Mahashivratri Food Recipe: महाशिवरात्रि के व्रत के साथ सेहत का रखना है ख्याल, तो घर पर बनाएं चुकंदर की बर्फी

महाशिवरात्रि के पावन दिन पर आप व्रत के खाने में सेहत के साथ कुछ नया बनाने का प्लान कर रहे हैं तो चुंकदर की खास डिश बना सकते है। अगर आप बर्फी खाने के शौकीन है तो चुकंदर की बर्फी घऱ पर आसान रेसिपी के साथ बना सकते है।
महाशिवरात्रि पर बनाएं चुकंदर की बर्फी
महाशिवरात्रि पर बनाएं चुकंदर की बर्फी (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Mahashivratri Food Recipe: महाशिवरात्रि का दौर चल रहा है आज के दिन शिवभक्त भगवान शिव की आराधना कर रहे है। भगवान शिव के पूजन में कई तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है जो भगवान शिव को प्रिय होती है। इसमें गन्ने का रस, पंचामृत, मावा से बनी मिठाइयां, भांग, धतूरा और कई पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर आप व्रत के खाने में सेहत के साथ कुछ नया बनाने का प्लान कर रहे हैं तो चुंकदर की खास डिश बना सकते है। अगर आप बर्फी खाने के शौकीन है तो चुकंदर की बर्फी घऱ पर आसान रेसिपी के साथ बना सकते है। यहां पर स्वाद के साथ आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी।

जानिए चुकंदर की बर्फी बनाने वाली रेसिपी

क्या चाहिए सामग्री

चुकंदर- 2 (कद्दूकस किए हुए) मावा (खोया)- 1 कप दूध- आधा कप चीनी- आधा कप (स्वादानुसार) देसी घी- 2 बड़े चम्मच इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच कटे हुए मेवे- 2 बड़े चम्मच (बादाम काजू पिस्ता)

चुकंदर बर्फी की विधि

  • एक भारी तले की कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें। हल्की आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन दूर हो जाए।
  • अब इसमें आधा कप दूध डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब चुकंदर नरम हो जाए, तो चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब मावा डालें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो उसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें।
  • एक थाली में थोड़ा घी लगाकर चिकना करें और मिश्रण को उसमें फैला दें। इसे 1 घंटे के लिए ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में बर्फी काटें।

जानिए चुकंदर के फायदे

चुकंदर खून की कमी को दूर करने में मदद करता है  इसमें मौजूद आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते है तो वहीं पर शरीर में खून बढ़ता है। फाइबर पाचन सुधारता है। चुकंदर में वल्गैक्सैन्थिन और अकार्बनिक नाइट्रेट ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं। दरअसल चुकंदर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, बीटाकैरोटीन, फोलिक एसिड और विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में होते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com