स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कारगर है आंवला पाउडर, जानिए घर पर कैसे बनाएं फेस पैक
Benefits Of Amla Powder: आंवला खाना सेहत के लिए सही होता है लेकिन चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल आप फेसपैक के तौर पर कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
आंवला फेसपैक (सौ. डिजाइन फोटो)
Amla Face Pack: आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज छिपा है तो वहीं पर त्वचा और बालों की देखभाल भी शामिल होती है। सर्दियों में सबसे अधिक आंवले का सेवन किया जाता है। आंवला वैसे तो सामान्य खाने के लिए उपयोग होता है लेकिन आप आंवले को खाने के अलावा लगाने में भी इस्तेमाल कर सकते है। आंवला बाल और स्किन के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक उपाय में से एक होता है।
आंवला खाना सेहत के लिए सही होता है लेकिन चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल आप फेसपैक के तौर पर कर सकते है। आज हम आपको चेहरे के लिए आंवले के फेसपैक के बारे में जानकारी दे रहे है।
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूरी फेसपैक
आंवला का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते है। आप आंवला पाउडर फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते है। आंवला पाउडर का इस्तेमाल आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए कर सकते है। स्किन को मुलायम भी बना सकती हैं। आंवला पाउडर आपकी स्किन को क्लीन करने में मदद कर सकता है। आपको आंवले का फेसपैक बनाने के बारे में बता रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Face Serum: जवां और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सीरम खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी इंग्रेडिएंट्स
Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
क्या चाहिए सामग्री
- आंवला पाउडर
- गुलाब जल
- विटामिन ई ऑयल
- लैवेंडर ऑयल
आंवला पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका
आंवला पाउडर से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- आप घर पर रहकर काम समय में इस फेस पैक को तैयार कर सकती हैं।
- इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में आंवला पाउडर लें।
- अब आंवला पाउडर में थोड़ा गुलाब जल और लैवेंडर ऑयल मिक्स कर दें।
- दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और इस पेस्ट को फेंट लें।
- अब इसमें ऊपर से विटामिन ई ऑयल शामिल कर इन सभी सामग्री को मिला लें।
ये भी पढ़ें-कैंसर और दिल की बीमारियों से बचा सकता है केले का छिलका! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो आप अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पेस्ट को लगा सकती हैं।
- कम से कम 40 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे धो लें।
