अपने परम भक्त नाग को बचाने के लिए जब जमीन से प्रकट हुए भगवान शिव, लोगों ने माना- 'चमत्कार'

बिहार के बेगुसराय से ऐसा ही एक किस्सा सुनने के लिए मिला है। यहां पर धरती से अचानक शिवलिंग प्रकट हुआ था जिसे देखते ही लोगों ने चमत्कार माना।
जमीन से अचानक प्रकट हुआ शिवलिंग
जमीन से अचानक प्रकट हुआ शिवलिंग (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mahashivratri in Begusarai: महाशिवरात्रि से जुड़े वैसे तो कई किस्से सुनने के लिए मिलते है वहीं पर कई बातें बड़ी ही चौंका देती है। बिहार के बेगुसराय से ऐसा ही एक किस्सा सुनने के लिए मिला है। यहां पर धरती से अचानक शिवलिंग प्रकट हुआ था जिसे देखते ही लोगों ने चमत्कार माना। वहीं पर इस जगह पर शिवलिंग की पूजा की जाती है तो वहीं भगवान शिव का मंदिर बनाने की भी मांग चल रही है। सांप दिखने पर जब गांववाले उसे खोजने जंगल की ओर पहुंचे, तब उन्हें जमीन में शिवलिंग होने की जानकारी हुई।

क्या थी घटना

आपको बताते चलें कि, महाशिवरात्रि के ठीक पहले घटी यह घटना बेगुसराय के परना गांव की है यहां पर निवासी बौकू महतो को सांप दिखाई दिया। इसे पकड़कर मारने के लिए लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े लेकिन सांप सबसे नजरे छुपाकर जंगल में निकल गया। यहां पर बौकू ने आवेश में आकर बरछी जंगल में फेंक दिया. कुछ देर के बाद वह बरछी खोजने के लिए जंगल मे गया, जहां वह गिर गया और बेहोश हो गया।

इसे लेकर लोगों को लगा कि, इसे सांप ने डस लिया है। तब ही अचानक एक पत्थर नजर आया इसे कुदाल के जरिए हटाया गया। जब हल्की खुदाई हुई तो लोगों ने एक चमत्कार देखा इसे लेकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ।

खुदाई करने पर नजर आया शिवलिंग

आपको बताते चलें कि, यहां पर खुदाई करने पर अचानक से शिवलिंग नजर आया। यहां पर खुदाई के बाद शिवलिंग मिलते ही हरहर महादेव के जय घोष शुरू हो गए और सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए लोगो की भीड उमड़ पड़ी। इस प्रकार की घटना घटने के बाद ग्रामीण इस शिवलिंग की पूजा कर रहे है तो, वहां लोग मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सांप दिखने पर जब गांववाले उसे खोजने जंगल की ओर पहुंचे, तब उन्हें जमीन में शिवलिंग होने की जानकरी हुई।