नींबू का अचार स्वाद तो बढ़ाता ही है, कुछ मामलों में हेल्थ के लिए है फ़ायदेमंद भी, जानिए क्या है लाभ
गर्मी का मौसम शुरु हो गया है वहीं पर इस मौसम में अचार की खुश्बू महकने लगती है ऐसे में नींबू का अचार की बात निराली है।
- Written By: दीपिका पाल
नींबू के अचार के फायदे (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आमतौर पर ‘अचार’ (Pickle) के बिना भारतीय भोजन की थाली अधूरी मानी जाती है। अचार काफी चटपटा होता है और भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है। अचार की कई किस्में हैं लेकिन, सभी तरह के अचार सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। हालांकि कुछ अचार में कम तेल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू का अचार ऐसा ही एक अचार है। जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। ये खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। इस अचार में कई तरह के विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। ये स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ प्रदान करने में मदद करता है। ऐसे मे आइए जानें नींबू का अचार खाने के क्या फायदे हो सकते है।
हड्डियां होने लगती है कमजोर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। महिलाओं में यह समस्या सबसे अधिक होती है। शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी के कारण यह समस्या होती है। स्वस्थ रहने के लिए विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। नींबू के अचार में विटामिन C, A, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
ब्लड सर्कुलेशन में होता है सुधार
नींबू का अचार ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। ये शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। इसका सेवन आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम की जरूरत को पूरा करता है। ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने का काम करते है।
पाचन के लिए सही होता है नींबू का अचार
ये तो सभी जानते है कि, खराब आहार और जीवनशैली के कारण पाचन संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इनसे बचने के लिए नींबू का अचार फायदेमंद है। इसमें एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।
हृदय को बनाए रखता है स्वस्थ
नींबू के अचार का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ये हृदय संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद करता है और आपके हृदय को स्वस्थ भी रखता है।
