‘चावल का चीला’ बनाने का तरीका जानिए, बचे हुए चावल से बन जाएगी एक स्वादिष्ट डिश
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Dec 31, 2022 | 07:00 AM
(Image-Social Media)
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सुबह के नाश्ते में रोज़ क्या नया बनाया जाए, इस बात की कश्मकश हर एक महिला को रोज़ होती है। कुछ ऐसा जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हो और बच्चों को भी पसंद आए। ऐसी ही एक टेस्टी डिश है चावल का चीला, जिसे बिना किसी मेहनत के बहुत जल्दी और आसानी से मिनटों में तैयार किया जा सकता है। तो आइए जानें चावल के चीला बनाने की रेसिपी।
सामग्री
चावल- 1 कप
सम्बंधित ख़बरें
मालेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीनों में 1,000 गोवंश मुक्त, 267 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज
Marilyn Monroe Fashion: 100 साल बाद भी हिट है मर्लिन मुनरो का पोल्का डॉट फैशन, प्रियंका से दीपिका तक हैं इसकी
ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला
अन्नामलाई को मनाने में नितिन नबीन फेल, अब अमित शाह से होगी सीक्रेट मीटिंग, तमिलनाडु में BJP का टूटना तय!
हरी मिर्च- 2 से 3
बारीक कटा हुआ प्याज – 1
अदरक- 1/2 इंच
उबले हुए आलू- 2
गाजर- 1/2 कप
शिमला मिर्च- 1/2 कप
टमाटर- 1/2 कप
पालक- 1/4 कप
हरा धनिया- 2-3 बड़े चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/4 छोटी चम्मच
तेल- 3-4 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले 1 कप चावल को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
- दो मीडियम साइज के उबले हुए आलू को कद्दूकस करें और मिक्सर में डाल कर पीस लें।इस बैटर को एक बाउल में निकाल कर उसमें सारी सब्जियां मिक्स कर लें।
- इस बैटर में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। गैस पर एक पैन या नॉन स्टिक तवा रखें और तवा गरम होने पर इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर बैटर को पैन पर अच्छी तरह से बराबर फैला दें।
- चीला को ढककर 2 से 3 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें और दूसरी तरफ से भी पका लें। गैस की फ्लेम मध्यम रखें और एक-एक करके सारे चीले ऐसे ही पका लें।
- इसे धनिया या पालक की पत्तियों से गार्निश करें और गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें।
Learn how to make rice chilla a delicious dish will be made from leftover rice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 31, 2022 | 07:00 AM
