'चावल का चीला' बनाने का तरीका जानिए, बचे हुए चावल से बन जाएगी एक स्वादिष्ट डिश

Rice-Chilla-Recipe
(Image-Social Media)
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सुबह के नाश्ते में रोज़ क्या नया बनाया जाए, इस बात की कश्मकश हर एक महिला को रोज़ होती है। कुछ ऐसा जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हो और बच्चों को भी पसंद आए। ऐसी ही एक टेस्टी डिश है चावल का चीला, जिसे बिना किसी मेहनत के बहुत जल्दी और आसानी से मिनटों में तैयार किया जा सकता है। तो आइए जानें चावल के चीला बनाने की रेसिपी।

सामग्री

चावल- 1 कप

हरी मिर्च- 2 से 3

बारीक कटा हुआ प्याज - 1

 अदरक- 1/2 इंच

 उबले हुए आलू- 2

 गाजर- 1/2 कप

शिमला मिर्च- 1/2 कप

 टमाटर- 1/2 कप

पालक- 1/4 कप

हरा धनिया- 2-3 बड़े चम्मच

नमक- 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

जीरा- 1/2 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा- 1/4 छोटी चम्मच

तेल- 3-4 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले 1 कप चावल को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
  • दो मीडियम साइज के उबले हुए आलू को कद्दूकस करें और मिक्सर में डाल कर पीस लें।इस बैटर को एक बाउल में निकाल कर उसमें सारी सब्जियां मिक्स कर लें।
  • इस बैटर में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। गैस पर एक पैन या नॉन स्टिक तवा रखें और तवा गरम होने पर इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर बैटर को पैन पर अच्छी तरह से बराबर फैला दें।
  • चीला को ढककर 2 से 3 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें और दूसरी तरफ से भी पका लें। गैस की फ्लेम मध्यम रखें और एक-एक करके सारे चीले ऐसे ही पका लें।
  • इसे धनिया या पालक की पत्तियों से गार्निश करें और गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com