लक्षद्वीप की सैर पर स्ट्रीट फ़ूड का ज़रूर उठाएं लुत्फ़, जानिए वहां के कुछ फेमस फूड आइटम्स के नाम
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: लक्षद्वीप (Lakshadweep Famous Food) भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ एक आकर्षित पर्यटन स्थल भी हैं, जिसे देखकर देशी और विदेशी पर्यटक यहां खिचे चले आते हैं। आप भी अपने पार्टनर के साथ लक्षद्वीप जैसी खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान जरूर बनाएं। हनीमून के लिए लक्षद्वीप एकदम बेस्ट है।
जानकारों के अनुसार, अगर आपको थकान भरी जिंदगी से सुकून के चंद पल बिताने हैं, तो लक्षद्वीप जाकर शुद्ध हवा में थोड़ी राहत की सांस ले सकते है। लक्षद्वीप की खूबसूरती देख कर हर कोई वहां जाना चाहता है। पर जन्नत सी नज़र आने वाली इस जगह तक पहुंचना उतना भी आसान नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
2026 में बिल्कुल मिस न करें ये 5 सीक्रेट बीच, पर्यटकों के लिए जन्नत जैसी जगह
लक्षद्वीप की सुंदरता नहीं है मालदीव से कम, लेकिन ट्रिप से पहले जान लें कितना आएगा खर्च
दिसंबर की ठंड में घूम आएं लक्षद्वीप की ये खूबसूरत जगहें, कहीं और नहीं देखने मिलेगा ऐसा नजारा
समुद्री जगहों के है शौकीन तो लक्षद्वीप की इन जगहों को नहीं करना बिल्कुल मिस
इस आइलैंड पर पहुंचने के लिये आपको कोच्चि सरकार से इजाज़त लेनी पड़ती है। इसके बाद ही आप लक्षद्वीप की सैर पर जा सकते है। फिर चाहे आप हिंदुस्तान से हों या और किसी विदेशी ज़मीन से।
इस आइलैंड पर मिलने वाला स्ट्रीट फ़ूड काफ़ी लाजवाब भी होता है और दाम भी ज़्यादा नहीं होते। यानि आप अपने बजट अनुसार यहां अच्छा-अच्छा खा सकते है। हालाँकि, इसके लिये आपको ये जानना ज़रूरी है कि ‘लक्षद्वीप’ के लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड (Street Food) कौन से है। आइए जानें इस ख़ूबसूरत आइलैंड के लजीज़ स्ट्रीट फ़ूड के बारे में –
‘ऑक्टोपस फ्राई’ (Octopus Fry)
अगर आपको सी-फ़ूड खाना पसंद है, तो आपके स्ट्रीट फ़ूड मेन्यू में ‘ऑक्टोपस फ्राई’ (Octopus Fry) भी होना चाहिये। आपके लिये ये स्ट्रीट फ़ूड भले नया हो, लेकिन द्वीपवासियों के लिये आम व्यंजन है। ऑक्टोपस फ्राई को स्ट्रीट फ़ूड के विकल्प के तौर मत देखिये। वहां के कुछ बेहतरीन रेस्टोरेंट्स के मेन्यू में भी आपको ऑक्टोपस फ्राई खाने को मिल जायेगा।
मछली पकौड़ा (fish dumplings)
अगर आप लक्षद्वीप जा रहे हैं, तो मछली पकौड़ा लिस्ट में ज़रूर होना चाहिये। ये एक ऐसा स्नैक आइटम है, जो आमतौर पर कई आउटलेट में परोसा जाता है।
अगर एक बार आपने यहां का मछली पकौड़ा चख लिया, तो वापस आने के बाद भी इसका स्वाद मुंह से नहीं उतरेगा। इसे आप लंच या डिनर में खा सकते हैं।
मुस कबाब (Mus Kabab)
अगर लक्षद्वीप के लजीज़ स्ट्रीट व्यंजन की बात करें, तो मुस कवाब हमारी लिस्ट में पहले नबंर पर आयेगा। ये लक्षद्वीप के बेहतरीन सी-फ़ूड में से एक है।
फ़िश टिक्का (Fish Tikka)
फ़िश टिक्का को स्टार्टर के रूप में सर्व किया जाता है। फ़िश टिक्का के साथ-साथ चावल, मछली करी और पापड़ भी दिया जाता है। ये भी लक्षद्वीप के बेहतरीन सी-फ़ूड में से एक है। अगर आप लक्षद्वीप जा रहे हैं, तो फ़िश टिक्का को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।
मेधु वडा (Medhu Ward)
लक्षद्वीप का मेधू वडा काफ़ी प्रचलित है, जो भी वहां जाता है मेधू वडा खा कर ज़रूर आता है। अगर आप वहां जाते हैं, तो वहां से मेधु वडा खाये बिना मत आइयेगा।
उत्पम (Uttapam)
उत्पम भी लक्षद्वीप का लोकप्रिय व्यंजन है। वेजिटेरियन लोग वहां घूमते-घूमते उत्पम ज़रूर खायें।
अप्पम (Appam)
अप्पम जिटेरियन लोगों के लिये ख़ूबसूरत आईलैंड का लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है, जो कि आपको कम दाम बेहद लाजवाब स्वाद चख सकते हैं।
