Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है लक्षद्वीप, समुद्री किनारों में पलों को यादगार बनाने में इन बातों का रखें ख्याल

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 06, 2024 | 03:05 PM

लक्षद्वीप

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ‘लक्षद्वीप’ (Lakshadweep) भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप भारत का सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश भी माना जाता है। जहां जाने का सपना हर कपल का होता है। अगर आप भी कोई ऐसी ही द्वीप वाली जगह देख रहे हैं, तो हमारा मानना है कि आपको इस बार लक्षद्वीप जाना चाहिए। और अगर आप लक्षद्वीप ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो फिर आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जान लें। किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्षद्वीप एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ आदिवासियों का भी देश माना जाता है। अगर आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो कई स्थानीय आदिवासी समुदाय आपको  मिल सकते हैं। आप इन आदवासी समुदाय से बात-चित कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उसके साथ छेड़खानी करते हैं, तो फिर आप मुसीबत में फंस सकते हैं। आदिवासी समुदाय की अनुमति के बिना उनकी तस्वीर लेने से भी बचना चाहिए। कोशिश करे कि आप आदिवासी समुदाय से दूर ही रहें।

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी काफी फेमस पर्यटक स्थल माना जाता है। लक्षद्वीप में कई सैलानी स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग, काइट सर्फिंग, विंड सर्फिंग, फिशिंग, जेट स्काई और बोटिंग का बेहतरीन लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। (मालदीव की तरह खूबसूरत है यह आइलैंड)

अगर आप भी लक्षद्वीप वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो स्थनीय अधिकारी की अनुमति के बिना पानी के अंदर न पहुंचें। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।

जानकारों की मानें तो, ऐसे कई लोग होते हैं, जो लक्षद्वीप ट्रिप में नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिए उत्साहित रहते हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप में ऐसा कुछ करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको इससे दूर रहना चाहिए।

लक्षद्वीप के कई हिस्सों में नशीले पदार्थों का सेवन करना प्रतिबंधित है। अगर आप नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं, तो मुश्किल में फंस सकते हैं। कहा जाता है कि नशीले पदार्थों का सेवन करने से जेल या जुर्माना भी लग सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचे।

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ एक आकर्षित पर्यटन स्थल भी हैं, जिसे देखकर देशी और विदेशी पर्यटक यहां खिचे चले आते हैं। लक्षद्वीप जिस तरह अपनी खूबसूरत द्वीपों के लिए दुनिया भर में फेमस है, ठीक उसी तरह कुछ जगहों पर सैलानियों का जाना बिल्कुल भी प्रतिबंधित है। अगर आप बिना अनुमति के प्रतिबंधित जगहों पर घूमने पहुंचते हैं तो आप मुस्किल में पड़ सकते हैं।

 कहा जाता है कि लक्षद्वीप में करीब 36 द्वीप है और कुछ द्वीपों में घूमने जाना प्रतिबंधित है। जैसे-अगत्ती, बंगाराम, कदमत, अगत्ती, कवरत्ती और मिनिकॉय द्वीप घूमने जाना प्रतिबंधित है।

इसके अलावा, लक्षद्वीप आजे और आने की बुकिंग पहले ही कर लें। लक्षद्वीप की सीमा को क्रॉस करने की कोशिश न करें। कई को पानी के माध्यम से सीमा को क्रॉस कर जाते हैं। लक्षद्वीप में मौजूद किसी रिसॉर्ट में बिना अनुमति जाने की कोशिश न करें।

Lakshadweep is one of the best tourist destinations in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2024 | 03:05 PM

Topics:  

  • India
  • Lakshadweep

सम्बंधित ख़बरें

1

इथियोपिया की ज्वालामुखी की राख पहुंची भारत, वायु प्रदूषण पर कोई असर ना होने की खबर

2

रिपोर्ट: भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार 2030 तक ₹25 लाख करोड़ का होगा! मिला दोगुना रिटर्न

3

भारत शिपबिल्डिंग और समुद्री साझेदारी के लिए दक्षिण कोरिया से चाहता है सहयोग: सर्बानंद सोनोवाल

4

90 दिन में विदेशी सिम से iPhone-17 एक्टिव करने पर भारी जुर्माना, भारत में बढ़ी किल्लत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.