-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know Why Neem Is Eaten On The Day Of Gudi Padwa And How Is The Relation Of Gudi Padwa With Lord Rama
गुड़ी पड़वा के दिन जानिए क्यों खाते हैं नीम, और ‘गुड़ी पड़वा’ का भगवान राम से कैसा है संबंध
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
महाराष्ट्र का महापर्व ‘गुड़ी पड़वा, इस साल 02 अप्रैल, शनिवार को है। यह पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa) यानि, वर्ष प्रतिपदा के दिन ही ब्रम्हा जी ने संसार का निर्माण किया था। इसलिए इस दिन को ‘नव संवत्सर’ यानि, नए साल के रूप में भी मनाया जाता है।
मराठियों के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक ‘गुड़ी पड़वा’ का महापर्व होता है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष के पहले महीने के पहले दिन मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास वर्ष का पहला महीना होता है। इस वर्ष 02 अप्रैल, को प्रतिपदा है, जिस दिन से चैत्र मास की नवरात्रि प्रारंभ हो रही है।
इसी के साथ 02 अप्रैल को ‘गुड़ी पड़वा’ का पर्व महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में बहुत ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा, जिसे भारत के दक्षिणी प्रांतों में ‘उगादी’ कहा जाता है। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए ‘गुड़ी पड़वा’का पर्व बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। जानकारों के अनुसार, बहुत समय पहले इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि का निर्माण किया था। कहा जाता है कि, इसी दिन से सबसे पहला युग यानी सतयुग प्रारंभ हुआ था। आइए जानें ‘गुड़ी पड़वा’से जुडी रोचक तथ्य के बारे में –
इस विशेष महापर्व पर घर की महिलाएं नए साल की तरह अपने घरों में साफ-सफाई करती हैं तथा सुंदर रंगोली भी बनाती हैं। पूजा में उपयोग किए जाने वाले आम के पत्तों से बंदनवार बनाकर लोग अपने घरों के आगे इन्हें सजाते हैं। परंपराओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा पर महिलाएं अपने घर के बाहर गुड़ी लगाती हैं।
जानकारों के अनुसार, ‘गुड़ी पड़वा’पर लोग सबसे पहले नीम की पत्तियों को खाते हैं। कहते हैं कि, नीम की पत्तियों का सेवन करने से खून साफ होता है तथा इंसान रोग मुक्त रहता है। ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
परंपराओं के मुताबिक, इस दिन घर में गुड़ी लाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाता है तथा बुरी आत्मा समेत बुरी शक्तियों को दूर रखता है।
ऐसा माना जाता है कि,’गुड़ी पड़वा’ के दिन रावण का वध करने के बाद राम माता सीता को लेकर अपनी नगरी यानी राम नगरी अयोध्या लौटे थे।
जानकारों के मुताबिक, युद्ध जीतने के बाद मराठों के प्रख्यात ‘राजा छत्रपति शिवाजी’ ने पहली बार ‘गुड़ी पड़वा’ का पर्व मनाया था। कहा जाता है कि, छत्रपति शिवाजी के ‘गुड़ी पड़वा’ पर्व मनाने के बाद हर एक मराठा इस पर्व को हर साल मनाता है।
Know why neem is eaten on the day of gudi padwa and how is the relation of gudi padwa with lord rama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














