-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know Who Was The Sister Of Lord Shri Ram
कौन थीं भगवान श्रीराम की बहन, जानिए अंगदेश के राजा और राजा दशरथ की पुत्री के संबंध की पौराणिक कथा
- Written By: दीपिका पाल
आज देशभर में रामनवमी 2024 धूमधाम से मनाई जा रही है क्या आपको पता है भगवान राम 4 भाई होने के साथ ही उनकी एक बहन शांता भी थी।

जानिए भगवान श्री राम से जुड़े तथ्य (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि, सनातन धर्म में रामायण व रामचरितमानस एक पवित्र एवं पूजनीय ग्रंथ हैं। जब भी बात रामायण काल की आती है, तो सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम (Jay shree Ram) का नाम जरूर लिया जाता है। श्री राम के साथ उनके भाइयों का जिक्र भी हमेशा होता है। जब राम वनवास के लिए गए थे उस समय उनके साथ भ्राता लक्ष्मण भी गए थे। यूं कहा जाए कि श्री राम के साथ उनके भाइयों का अटूट रिश्ता था। आप सबने राम जी के सभी भाइयों का जिक्र जरूर सुना होगा लेकिन शायद ही आप में से किसी को भी पता हो कि श्री राम की एक बहन थीं।
सबसे बड़ी बहन थी शांता
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
शास्त्रों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि भगवान राम की सबसे बड़ी बहन शांता थीं। जब रामायण की बात आती है तब शांता का जिक्र लगभग न के बराबर होता है। लोग इस बात से अंजान हैं कि महाराजा दशरथ और रानी कौशल्या की सबसे बड़ी बेटी शांता थीं। आपको बता दें कि देवी शांता की कुछ स्थानों पर पूजा भी होती है। आइए जानें राम जी की बहन शांता के जीवन से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में।
पांच भाई-बहन थे भगवान राम
रामायण की कहानी के अनुसार राजा दशरथ की तीन पत्नियां थीं और उनसे चार पुत्र थे। माता कौशल्या के पुत्र भगवान श्रीराम, माता सुमित्रा के पुत्र लक्ष्मण व शत्रुघ्न और माता कैकेयी के पुत्र भरत थे । जबकि कुछ धर्म ग्रंथ व पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा दशरथ एक पुत्री के भी पिता थे। यानि भगवान राम की एक बहन भी थीं और उनका नाम शांता था। भगवान श्रीराम की बहन शांता का जिक्र बहुत कम जगहों पर किया गया है और यही वजह है कि लोग उनके बारे में नहीं जानते।
ज्ञान और निपुणताओं से थी भरपूर
पौराणिक कथाओं की मानें तो, अयोध्या के रघुवंशी राजा दशरथ और माता कौशल्या की पुत्री शांता थी, जो कि बहुत ही गुणी और विद्वान थीं। राजा दशरथ अपनी पुत्री के ज्ञान व निपुणताओं को देखकर काफी प्रभावित थे क्योंकि शांता को हर विषय का ज्ञान था। लेकिन, इसके बावजूद एक ऐसी राजा दशरथ के जीवन में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उन्होंने अपनी प्रिय पुत्री को गोद दे दिया।
पुत्री को लिया था गोद
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महारानी कौशल्या की एक बहन वर्षिनी थी जिसका विवाह अंगदेश के राजा रोमपद से हुआ था। उन दोनों के कोई संतान नहीं थी। एक बार राजा रोमपद अपनी पत्नी वर्षिनी के साथ राजा दशरथ से मिलने अयोध्या आए। बातें करते समय राजा दशरथ को पता चला उनके कोई संतान नहीं है तो वह बहुत ही दुखी हुए। इसके बाद राजा दशरथ ने अपनी पत्नी कौशल्या से इस विषय में विचार-विमर्श किया और फिर अपनी प्रिय पुत्री शांता को गोद दे दिया। कहते हैं कि, शांता का पालन-पोषण अंगदेश में हुआ और वह हर रक्षाबंधन पर अपने भाईयों को राखी भी भेजा करती थीं।
Know who was the sister of lord shri ram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














