किस दिन माथे पर लगाएं कैसा तिलक, दिन के अनुसार लगाएं तिलक, होगा भाग्योदय

हिंदू धर्म में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ संपन्न करने का महत्व होता है वहीं पर अगर पूजा के दौरान माथे पर तिलक लगाते है तो इसके भी नियम होते है आइए जानते है दिन के अनुसार तिलक लगाने के नियम।
Tilak Niyam, Hindu Religion
माथे पर तिलक लगाने का नियम (Social Media)
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म (Hindu Religion) में माथे पर तिलक लगाने का खास महत्व है। कोई भी त्यौहार या धार्मिक आयोजन बिना तिलक (Tilak Niyam) के पूर्ण नहीं माना जाता है, क्योंकि यह हिन्दू संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। देवी-देवताओं, योगियों और संत-महात्माओं के मस्तक पर तो हमेशा तिलक सुशोभित रहता है, लेकिन आम लोगों में त्योहार,पूजा-पाठ और संस्कारों जैसे शुभ अवसरों पर ही तिलक लगाने का प्रचलन है।

हालांकि जरूरी है कि आप सही दिन के हिसाब से तिलक लगाएं, इससे भाग्योदय होगा।

आइए जानें हफ्ते में हर दिन तिलक लगाने के ये खास नियम-

1- ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवार के दिन भोलेनाथ का होता है। इस दिन स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। कहते हैं कि इस दिन सफेद चंदन, विभूति या फिर भस्म का तिलक करने से जीवन में खुशहाली आती है।

2- वहीं मंगलवार के दिन हनुमानजी का दिन होता है तो लाल चंदन और चमेली के तिल में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं। इससे मनोवांछित कार्य पूरे होंगे।

3- धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इसलिए इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इससे बुद्धि विवेक बढ़ती है।

4- गुरुवार के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं। इस दिन सफेद चंदन के साथ केसर मिलाकर तिलक लगाएं। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

Tilak Niyam, Hindu Religion
माथे पर तिलक लगाने का नियम (Social Media)

5-शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और इस दिन का स्वामी शुक्र है। लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है। इससे भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि होती है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

6-शनिवार के दिन भस्म का तिलक लगाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती है। वहीं, रविवार के दिन लाल चंदन लगाने से व्यक्ति को मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है।

7-शास्त्रों के मुताबिक चंदन का तिलक लगाने वाले का घर अन्न-धन से भरा रहता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।

धार्मिक महत्व

भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाना सम्मान का सूचक भी माना जाता है। माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मकता आती है और कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक चंदन का तिलक लगाने वाले का घर अन्न-धन से भरा रहता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। तिलक लगाने से जीवन में यश बढ़ता है और पापों का नाश होता है। साथ ही, जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शरीर में सकारात्मकता का भाव बना रहता है। इससे मन में अच्छे विचार आते हैं और किसी भी काम को करने की क्षमता को हम कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com