पोला त्योहार पर बनते हैं खास पकवान ठेठरी और खुरमी, जानिए इसे बनाने की रेसिपी

पोला पर्व कल यानि 2 सितंबर को मनाया जाने वाला है इस व्रत पर भगवान स्वरूप मानते हुए किसान बैल की पूजा करते है और अच्छे कल्याण की कामना करते है।
Thethari Khurmi Recipe, Pola Festival
ठेठरी खुरमी बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

आने वाले दिन 2 सितंबर को पोला पर्व मनाया जाने वाला हैं यह पर्व छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के लिए बेहद खास होता हैं। इस व्रत पर भगवान स्वरूप मानते हुए किसान बैल की पूजा करते है और अच्छे कल्याण की कामना करते है। इस पर्व के मौके पर बैलों को सजाकर उनकी पूजा किसान करते हैं औऱ फिर इसके साथ ही इस खास मौके पर बैलों को खास पकवान भी खिलाने की परंपरा होती है।

इन खास पकवानों में ठेठरी और खुरमी का स्वाद अलग ही होता है इसे घर में बड़े ही ध्यान से मनाया जाता है। इस दिन आपके लिए खास तरह के व्यंजन ठेठरी और खुरमी बनाया जाता हैं चलिए जानते हैं ऐसे में इसे बनाने की खास रेसिपी।

पोला के अवसर पर बनाएं ये खास पकवान

1- ठेठरी 

खास पकवान में से एक ठेठरी खास व्यंजन होता हैं इसमें खास सामग्रियों के साथ पकवान बना सकते हैं।

 क्या चाहिए सामग्री

100 ग्राम बेसन

½ टी स्पून कुटी हुई लाल मिर्च

1 टी स्पून तिल्ली

½ टी स्पून अजवाइन

नमक स्वादानुसार

तेल आवश्यकतानुसार

जानिए कैसे बनाएं 

- सबसे पहले एक बोल में बेसन ले लें। अब बेसन में कुटी हुई लाल मिर्च, तिल्ली, अजवाइन, नमक डालें। इनमें 3 चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें।

- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक टाइट डो बना लें। इस डो को 10-15 मिनट के लिए रख दें।

- अब इसमें से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर रस्सी के आकार में थोड़ी लंबी करके दोनों कोनों को चिपका कर एक शेप दें। इस तरह ठेठरी कई आकार में बनती है। आप अपना मन चाहा आकार देकर तैयार कर लें।

-अब गैस पर कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर एक-एक करके ठेठरी डालकर हल्का ब्राउन होने तक तलें। इसको नाशते के रुप में भी खा सकते है और इसे बनाकर 20-25 दिन के स्टोर कर सकते हैं।

खुरमी

पोला पर बनाए जाने वाला यह पकवान मीठा होता हैं जिसे कई सामग्रियों के साथ बना सकते है।

क्या चाहिए सामग्री

1 कप सूजी

3 कप गेहूं का आटा

1 टेबल स्पून घी

200 ग्राम गुड़

½ कप तिल्ली

½ कप सूखा किसा नारियल

½ कप सीके मूंगफली के दाने

जानिए कैसे बनाएं

-सबसे पहले एक बोल में गेहूं का आटा लें। इसमें सूजी डालकर मिला लें। गुड़ को थोड़े पानी में बारीक करें। इसे पानी में डालकर रखें।

- अब आटे में घी, तिल्ली, सूखा किसा नारियल, मूंगफली के दाने और गुड़ का पानी छलनी से छानकर थोड़ा-थोड़ा डाल लें।

-अगर टाइट लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हाथों से डो तैयार करें। अब डो में से लोई बनाकर लंबी आकार की लोई बनाकर हाथों से थोड़ा दबाकर चाकू से लोई पर पत्ते जैसे डिजाइन बनाकर तैयार करें।

-गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस को मध्यम आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर गैस को धीमा कर और एक- एक करके तैयार खुरमी डालकर चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें। इसे गरमा गर्म सर्व करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com