बेसन और बूंदी के लड्डू छोड़िए दिवाली पर बनाएं इस फल के टेस्टी लड्डू, जानिए इसकी रेसिपी

इस तरह ही दिवाली के मौके पर अगर आप बेसन के लड्डू बनाने की सोच रहे है तो इस बार हम यूनिक लड्डू की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे खाकर आप खुशी से झूम उठेंगे।
सीताफल के लड्डू, दिवाली का भोग
सीताफल के लड्डू बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sitafal laddu Recipe: दिवाली का त्योहार सबसे खास त्योहार में से एक होता है इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेशजी का पूजन किया जाता है। इस मौके पर अलग-अलग प्रकार के मीठे व्यंजन बनते हैं और भगवान को भोग में चढ़ाए जाते हैं। इस मौके पर हर भोग का महत्व होता है कहते हैं इससे माता प्रसन्न होती है और भक्तों पर कृपा बरसाती है।

इस तरह ही दिवाली के मौके पर अगर आप बेसन के लड्डू बनाने की सोच रहे है तो इस बार हम यूनिक लड्डू की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे खाकर आप खुशी से झूम उठेंगे।

सीताफल से बनाएं लड्डू

यहां पर आज हम आपको कस्टर्ड एप्पल यानि सीताफल से लड्डू बनाने की विधि के बारे में बता रहे है जो बेसन और बूंदी के लड्डू से भी ज्यादा टेस्टी लगते है।

जानिए सीताफल के लड्डू बनाने की रेसिपी

  • लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सीताफल का गूदा निकालना जरूरी है। इसके लिए फल से बीज निकालें और इसका गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि उसमें कोई लम्प न रह जाएं।
  • अब एक भारी तली वाले पैन को गर्म करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें। घी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि नारियल सुनहरा भूरा न होने लगे। ध्यान रखें कि नारियल को भूनते वक्त आंच तेज न हो वरना नारियल जल्दी जल सकता है।
  • अब सीताफल के गूदे को पैन में डालें और इसे नारियल के साथ लगभग 5-7 मिनट के लिए पकाएं। यह गूदा नारियल के साथ मिलकर गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा।
  • अब इस मिश्रण को स्वाद और मिठास देने के लिए इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। कंडेंस्ड मिल्क को भी तब तक पकाएं, जब तक आपको सही और गाढ़ी कंसिस्टेंसी प्राप्त न हो।
  • इस मिश्रण में ऊपर से कटे हुए सूखे मेवे और एक चुटकी इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसे 2 मिनट और पकाएं फिर आंच बंद कर दें।
  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अपनी हथेलियों पर थोड़ा-सा घी लगाएं और मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से लेकर लड्डू बनाएं।
  • एक प्लेट में नारियल का बूरा रखें और सारे लड्डू को इस प्लेट में रोल करके अलग रखते रहें।
  • लड्डू को थाल में सजाकर शाम की पूजा के बाद माता लक्ष्मी को भोग लगाएं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com