Onion Chutney Recipe: गर्मियों में प्याज खाना होता है हेल्दी, तो घर पर बनाएं इसकी चटनी, जानिए आसान रेसिपी
प्याज खाने के कई सारे फायदे होते है तो इसे डाइट का हिस्सा बनाना भी जरूरी होता है। यहां पर प्याज की चटनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Mar 02, 2025 | 01:51 PM
प्याज की चटनी बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Onion Chutney Recipe: गर्मियों का सीजन जहां पर शुरु होने लगा है वहीं पर इस मौसम में हर कोई अपनी सेहत का ख्याल रखना शुरु कर देते है। गर्मियों के मौसम में आपने प्याज खाते कई लोगों को देखा होगा, प्याज खाने के कई सारे फायदे होते है तो इसे डाइट का हिस्सा बनाना भी जरूरी होता है। यहां पर प्याज की चटनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसे आप आसान विधि के साथ बना सकते है चलिए जानते है..
प्याज की चटनी बनाने की विधि
सामग्री:
- 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 कप धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच काला नमक (ऑप्शनल)
- 1 चम्मच तेल (ऑप्शनल)
बनाने की विधि:
- सबसे पहले प्याज को छीलकर बारीक काट लें। अगर आपको प्याज का तीखापन कम करना है, तो कटे हुए प्याज को ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इससे प्याज का तीखापन कम हो जाएगा।
- एक बाउल में कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालें।
- अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। अगर आप चाहें तो 1 चम्मच तेल भी डाल सकते हैं, यह चटनी को चमकदार बनाता है।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि चटनी में नमक और मसाले आपके स्वादानुसार हों।
- चटनी को तुरंत परोसें या फ्रिज में रखकर ठंडा करके खाएं। ठंडी चटनी का स्वाद और भी बेहतर होता है।
प्याज की चटनी को आप पराठे, पकौड़े, समोसे या किसी भी स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं।
जानिए प्याज खाने के फायदे
यहां पर आप गर्मी के दौरान प्याज खाने के फायदों के बारे में जान सकते है जो इस प्रकार है…
1- प्याज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर की कमजोरी को दूर करते है वहीं पर शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
2- प्याज का सेवन करने से शरीर आपका डिटॉक्स हो जाता है, यह प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
3- एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिल को मजबूत रखने का काम करते हैं इसका सेवन करना चाहिए।
4- यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है और एक्स्ट्रा कैलोरी लेने से रोकती है। इसमें भरपूर फाइबर होता है।
Know the recipe for making onion chutney
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 02, 2025 | 01:51 PM
