- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Glory Of Mahamrityunjaya Mantra The Importance Of Chanting This Mahamantra In Sawan
‘महामृत्युंजय मंत्र’ की महिमा जानिए, सावन में इस महामंत्र के जाप का है ऐसा महत्व
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा का महत्व दूसरे देवी-देवताओं से थोड़ा अलग है। मनचाहा पति पाने की इच्छा हो या कष्टों से मुक्ति की आस, भगवान भोलेनाथ हर विपदा से अपने भक्तों को बचाते हैं। शिव को प्रसन्न करने के लिए कई मंत्रों का जिक्र शास्त्रों में किया गया है, ‘महामृत्युंजय मंत्र’ भी उनमें से एक है।
शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि श्रावण में प्रत्येक दिन भगवान शिव के ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से साधकों को रोग, दोष, भय इत्यादि से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। आइए जानें ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का महत्व और इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
हाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
मंत्र
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्,
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।
लघु महामृत्युंजय मंत्र
ॐ जूं स: माम् पालय पालय स: जूं ॐ।
ज्योतिषियों के अनुसार, वैसे तो भोलेनाथ के इस चमत्कारी मंत्र का जाप किसी भी महीने में सोमवार के दिन से शुरू किया जा सकता है। लेकिन, सावन के महीने में इस मंत्र के जाप की महिमा ही अलग है।
इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला के साथ करना शुभ माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ होता है। भगवान भोलेनाथ के प्रिय महीने में उनके चमत्कारी महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ जल्दी अपनी कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि सावन के शुभ महीने में इस मंत्र का जाप 1100 बार करने से रोग-भय से मुक्ति मिल जाती है। अकाल मौत का डर भी मन से दूर हो जाता है। भोलेनाथ को समर्पित होने की वजह से सावन के महीने में ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करना बहुत ही शुभफल दायक होता है। इससे जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
शास्त्र में बताया गया है भगवान भोलेनाथ के ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जो व्यक्ति सवा लाख बार जाप करता है, उन्हें जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ भोलेनाथ के लघु ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का 11 लाख बार जाप किया जाना आवश्यक है। प्रत्येक सोमवार के दिन रुद्राक्ष की एक माला ‘महामृत्युंजय जाप’ जरूर करना चाहिए। इस दौरान समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहा गया है कि दोपहर 12 बजे के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए। मंत्र का जाप पूरा होने के बाद हवन करना बहुत ही लाभदायक साबित होता है।
Know the glory of mahamrityunjaya mantra the importance of chanting this mahamantra in sawan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
May 21, 2026 | 09:25 AMयवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
May 21, 2026 | 09:24 AMसम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
May 21, 2026 | 09:18 AMहाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
May 21, 2026 | 09:13 AMFalta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
May 21, 2026 | 09:06 AMगोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
May 21, 2026 | 09:00 AMबदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
May 21, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










