Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

11 अप्रैल को है गणगौर पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और इस त्यौहार का धार्मिक महत्व

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 01, 2024 | 05:20 AM

गणगौर पूजा 2024 (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क:
अखंड सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक गणगौर का पर्व (Gangaur Puja 2024) राजस्थान का मुख्य पर्व है। राजस्थान (Rajasthan Festival) में गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है और देश के विभिन्न हिस्सों में जैसे गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी इसे अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। यह पर्व मां पार्वती को समर्पित है और इस पर्व में उनकी पूजा की जाती है। राजस्थान में गणगौर का अलग ही महत्व है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह तिथि 11 अप्रैल को है।

तिथि

गणगौर पर्व – 11 अप्रैल 2024

सम्बंधित ख़बरें

RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: 31 मार्च तक आएगा परिणाम, यहां देखें अपडेट्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: 94.23% छात्र सफल, बेटियों ने फिर मारी शानदार बाजी

NH-68 पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर…हाईवे पर 200 मीटर दूर तक फैली आग, सामने आया ‘मौत’ का खौफनाक VIDEO

पिता चलाते हैं परचून की दुकान…बेटे ने UPSC परीक्षा में किया कमाल, पढ़ें AIR 340 लाने वाले कार्तिक की कहानी

चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि प्रारम्भ – 10 अप्रैल, 2024 को शाम 5:32 बजे

चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त – 11 अप्रैल, 2024 को दोपहर 3:03 बजे

उदया तिथि को मानते हुए गणगौर का पर्व 11 अप्रैल को मनाया जाएगा और इसी दिन चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है।

गणगौर पूजा 2024 (सोशल मीडिया)

17 दिन चलता है गणगौर पूजा का पर्व

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, राजस्थान में गणगौर का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा (होली) के दिन से शुरू होता है, जो अगले 17 दिनों तक चलता है। 17 दिनों में हर रोज भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाई जाती है और पूजा व गीत गाए जाते है। इसके बाद चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके व्रत और पूजा करती हैं और शाम के समय गणगौर की कथा सुनते है।

धार्मिक महत्व

गणगौर व्रत का विशेष महत्व है। इस पर्व को सुहागन और कुंवारी कन्याएं धूमधाम से मनाती है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा करने का विधान है। महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा पति पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस व्रत की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस व्रत के बारे में पत्नी अपने पति को नहीं बताती है और न ही प्रसाद खाने के लिए देती हैं।

Know the auspicious time of gangaur puja on 11th april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2024 | 05:20 AM

Topics:  

  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.