सर्दियों में त्वचा होती है रूखी-सूखी, तो मुलायम बनाने के लिए घर पर ही बना लीजिए ये मॉश्चराइजर
सर्दियों के मौसम में कई बार रूखापन की वजह से त्वचा पर स्क्रैच से लेकर कई प्रकार की समस्याएं देखने के लिए मिलती है। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर लगाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
घर पर बनाएं नेचुरल मॉइश्चराइजर (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Skin Care: सर्दियों के सीजन में अक्सर त्वचा पर मौसम के बदलाव का असर देखने के लिए मिलता है। इस मौसम में हाथ-पैरों औऱ त्वचा में रूखापन देखने के लिए मिलता है। कई बार रूखापन की वजह से त्वचा पर स्क्रैच से लेकर कई प्रकार की समस्याएं देखने के लिए मिलती है। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर लगाया जाता है।
मार्केट के मॉइश्चराइजर को केमिकल युक्त होते हैं जिनके नुकसान पहुंचाने के ज्यादा कारण मिलते है लेकिन अगर आप नेचुरल प्रभाव देखना चाहते है तो इसे घर पर ही आसानी से बना सकते है।
जानिए घर पर मॉइशचराइजर बनाने का तरीका
त्वचा को पोषण देने के लिए मॉइशचरराइजर घर में बनाना बेहद आसान है चलिए जानते है…
शहद, बादाम का तेल, विटामिन ई के कैप्सूल और असली देसी घी
सम्बंधित ख़बरें
Rose Benefits For Skin: सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत और स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है गुलाब का फूल
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
जानिए बनाने का तरीका
यहां पर इन सभी सामग्रियों के साथ आप मॉइश्चराइजर बना सकते हैं जानिए इसकी स्टेप्स…
एक बार का पैक बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच घी ले लें और इसमें एक चम्मच बादाम का तेल, एक विटामिन ई का कैप्सूल, दो चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें. इस पैक में थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला लें। सभी चीजों को फेंटकर मिलाकर नेचुरल मॉइश्चराइजर तैयार हो जाता है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इस्तेमाल करने का तरीका
यहां पर नेचुरल मॉइश्चराइजर को चेहरे पर लगाने के कई तरीके होते है जो इस प्रकार है..
1- यहां पर इस खास तरह के पैक को आप चेहरे के अलावा हाथ-पैरों और गर्दन में लगा सकते है।
2- सभी जगह सही तरह से लगाने के बाद 2 से 3 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें ताकि ये पैक स्किन में अच्छी तरह से ऑब्जर्व हो जाए।
3-यहां पर इस पैक को रातभर लगा रहने दीजिए और सुबह पानी से साफ कर सकते है।
इस पैक को आप रोजाना लगाते है तो चेहरे की डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाती है और त्वचा मुलायम बनती है।
