छोड़िए एक दिन बाइक-कार का शौक, रोजाना इतनी देर साइकिल चलाकर शरीर को बनाएं स्ट्रॉन्ग और सेहतमंद

विश्व साइकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाया जाता है जिसकी शुरूआत साल 2018 से हो गई है। जीवनभर सेहतमंद रहने के लिए साइकिल चलाना जरूरी होता है।
जानिए साइकिल कितनी देर चलाना होता है सही
साइकिल कितनी देर चलाना होता है सही (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

World Bicycle Day: दुनियाभर में साइकिल की उपयोगिता बताने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल का नाता वैसे ही हमारा बचपन से ही रहा है जहां पर पर्यावरण के अनुकूल यह एक सरल और सहज वाहन है। साइकिल, बिना ईधन के चलता है तो वहीं पर वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साइकिल को हमारे स्वास्थय से जोड़कर भी देखा गया है। अगर आप अपने डेली रूटीन में साइकिल को शामिल करते है तो यह शरीर को मजबूती और एनर्जी देती है।

विश्व साइकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाया जाता है जिसकी शुरूआत साल 2018 से हो गई है। जीवनभर सेहतमंद रहने के लिए साइकिल चलाना जरूरी होता है लेकिन क्या आपको पता है कितनी देर साइकिल चलाने से फायदे मिलते है।

जानिए किस उम्र में कितनी देर चलाएं साइकिल

आपको बताते चलें कि, साइकिल चलाना, सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से एक होता है। इसे एक तरह से एरोबिक एक्सरसाइज के रूप में जाना जाता है जो शरीर को दुरूस्त और पतले होने के लिए की जाती है। साइकिल चलाने से आपका वेट लॉस होने के साथ मूड भी फ्रेश होता है। अगर रोजाना पर्याप्त समय के लिए साइकिल चलाई जाए तो शरीर शेप में रहता है। बताया जाता है कि, किशोरावस्था तक साइकिल चलाने की कोई लिमिट नहीं होती है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ साइकिल चलाने के समय में बदलाव होता है। बताया जाता है कि, अगर आपकी उम्र 18 से 64 के बीच है तो आपको मोडरेट इंटेंसिटी यानि सामान्य समय 30 मिनट से 45 मिनट के बीच साइकिल चलानी चाहिए। यहां पर रोजाना साइकिल चलाने या फिर आप हफ्ते में 3 दिन आधे से एक घंटे तक साइकिल चला सकते है। इसके फायदे आपको बराबर मिलते है।

वजन घटाने का काम करती है साइकिल

अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान है तो वजन को घटाने के लिए साइकिल की एक्सरसाइज कर सकते है। यहां पर साइकिल चलाने को लेकर कहा जाता है कि, सिर्फ साइकिल चलाने की अवधि ही नहीं बल्कि साइकिल चलाने के तरीके पर भी निर्भर करेगा कि आप साइकिल चलाने से वजन घटा पाएंगे या नहीं। वजन घटाने के लिए आपको मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार में साइकिल चाहिए, लेकिन कई मायनों में धीमी रफ्तार के साथ साइकिल चलाना ज्यादा बेहतर होता है।

लगातार साइकिल चलाने की बजाय बीच-बीच में ब्रेक जरूर लेना चाहिए।पानी अपने साथ रखें और बीच में समय निकालकर कुछ खा लें. तेज रफ्तार साइकिल चलाने पर शरीर का फैट बर्न (Fat Burn) होने और बॉडी पॉश्चर अच्छा होने में मदद मिलती है। पानी अपने साथ रखें और बीच में समय निकालकर कुछ खा लें. तेज रफ्तार साइकिल चलाने पर शरीर का फैट बर्न (Fat Burn) होने और बॉडी पॉश्चर अच्छा होने में मदद मिलती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com