हमारी अधूरी ख्वाहिश को दर्शाते हैं सपने, जानिए सेहत के लिए किस तरह से होते हैं फायदेमंद
सपना, दरअसल सही जानकारी या दुनिया प्रस्तुत नहीं करता है यह केवल आपकी कल्पना को दिखाता है जो वास्तविकता से परे होता है। इसे लेकर स्वप्न विशेषज्ञ बताते हैं कि, अगर आप किसी व्यक्ति या जानकार को सपने में मृत हालत में देखते हैं तो डर जाते हैं आपको लगता हैं संबंधित व्यक्ति की मौत ना हो जाए लेकिन इसका अर्थ विपरीत होता है।
- Written By: दीपिका पाल
सपने दिवस के बारे में जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
World Dream Day 2024: सपना यानि अंग्रेजी भाषा में कहें तो Dream, रात को सोते समय सपने देखना हो या फिर खुली आंखों से सपने देखना इसका अर्थ अलग-अलग ही होता है। रात में सोते समय दिखने वाले सपने हमारी काल्पनिक दुनिया मात्र होते हैं जिनका वास्तविकता से ज्यादा नाता नहीं होता है। इसे सरल भाषा में कहें तो, दिन-भर में उमड़े वह सभी विचार और ख्वाहिशे जो दिन तो पूरा हो गया लेकिन रात आते ही पूरा नहीं हो पाए। यह दिमाग में चलने वाले विचार, सपने के रुप में नजर आते है।
इसके अलावा खुली आंखों से दिखाई देने वाले सपने हमारी ख्वाहिशें होती है जिन्हें पूरा करने के लिए हम दिन-रात मेहनत करते है और कई मायनों रात के सपनों से ज्यादा सफल भी होते हैं। चलिए जानते हैं सपनों की दुनिया के बारें में सबकुछ।
कब से हुई वर्ल्ड ड्रीम डे की शुरुआत
दुनियाभर में हर साल 25 सितंबर को विश्व स्वप्न दिवस यानि वर्ल्ड ड्रीम डे (World Dream Day)मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत दरअसल कोलंबिया युनिवर्सिटी में एजुकेटर और ट्रासफॉरमेशनल स्ट्रैटजिस्ट ओजियोमा एग्वुओनवु ने 2012 में की थी। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को खुद पर ध्यान केंद्रित करने और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाने से है। कई बार ऐसा होता है कि, हम सपने देखते है लेकिन कई सपनों में बुरे दृश्य नजर आते हैं या ऐसा होता है कि, कई बार ऐसा होता है जिसकी कल्पना भी हम नहीं कर सकते है इसके लिए सपने की स्थिति को समझने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अगर सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझो शुरु हो गया बुरा वक्त
स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन दृश्यों का दिखना बताता है कि शुरू होने वाला है आपका अच्छा समय, जानें संक
नींद में खुद को बीमार देखना क्या वाकई देता है कोई संकेत? जानें स्वप्न शास्त्र क्या कहता है
बार-बार सपने में दिखते हैं मृत परिजन? जानें शुभ है या चेतावनी!
क्या दिमागी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं सपना
सपना, दरअसल सही जानकारी या दुनिया प्रस्तुत नहीं करता है यह केवल आपकी कल्पना को दिखाता है जो वास्तविकता से परे होता है। इसे लेकर स्वप्न विशेषज्ञ बताते हैं कि, अगर आप किसी व्यक्ति या जानकार को सपने में मृत हालत में देखते हैं तो डर जाते हैं आपको लगता हैं संबंधित व्यक्ति की मौत ना हो जाए लेकिन इसका अर्थ विपरीत होता है। अगर आप किसी की मौत देख रहे हैं तो इसका सही अर्थ यह होता है कि, जल्द ही जीवन में नया कुछ होने वाला है। अक्सर वही लोग और चीजें आपको सपने में दिखने लगती है, जिनके आप बेहद करीब होते हैं। आप सपने में भगवान और परिवार के अलावा हर स्थिति को देखते हैं जो आप सोचते रहते हैं या फिर भविष्य में घटित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कौन-सी चीज फेफड़ों को पहुंचाती है नुकसान, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट से क्या खाएं और क्या नहीं
सपने के प्रकार जानिए
सपने देखने का तो एक ही तरीका होता है खुली या बंद आंखों से देखें लेकिन इसके कई प्रकार होते हैं जिसकी जानकारी आपको नहीं होती है। चलिए जानते है..
1.फ्यूचर ओरिएंटिड (Future oriented)
इस सपने में अक्सर भविष्य से जुड़ी योजनाएं नजर आती है जो आप सोचते है या आपने लक्ष्य या करियर के लिए सोचकर रखी है। अगर कोई व्यक्ति विदेश में सैटल होने के बारे में तैयारी कर रहा है, तो उसे सपने में भी वहीं चीजें दिखनी शुरू हो जाती है।
2. डे टू डे लाइफ ओरिएंटिड (Day to day life oriented)
अक्सर सपने हमें अपनी दिनभर की एक्टिविटी से जुड़े नजर आते है। इस सपने में आप आपसी मनमुटाव और किसी विषय किया जा रहा गहन चिंतन शामिल कर सकते हैं जो सपने में किसी ना किसी रुप में दिखता है।
3. स्पीरिटस ओरिएंटिड (Spirits oriented)
कुछ सपने व्यक्ति विशेष से जुड़े माने जाते है जिसमें अगर आपको सपने में कोई पूर्वज या भगवान दिखाई दे तो समझ जाए आप किसी न किसी प्रकार से उन्हें याद कर रहे थे या किसी अन्य कारण से वो आपके मन मस्तिष्क में मौजूद है। इन्हें समझने के लिए आपको अपनी इंटयूशंस को समझना ज़रूरी है। मेडिटेशन करके आप तन और मन को शांत रख सकते है।
ये भी पढ़ें-कैंसर के मरीजों के लिए रामबाण दवा हैं कैंसर इम्यूनोथेरपी, जानिए कब पड़ती है इसकी जरूरत
दिमागी सेहत के लिए सही
वैसे तो हर कोई जानते हैं सपनों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है यह मात्र अधूरी पड़ी ख्वाहिशों को कल्पना के तौर पर दिखाता है। सपने हमेशा किसी ना किसी रुप में नजर आते है इसमें अपने आस पास होने वाले इंटयूशंस को समझना होगा।
खुद को कराते है रिलैक्स महसूस
यहां पर सपने देखने से रिलैक्स महसूस होता है। इसके अलावा अपने सपनों को वास्तविक जीवन से जोड़कर न देखें। उसका आपके जीवन से कोई संबध नहीं होता है। अगर आपको रोज़ सपने आ रहे हैं, तो ये किसी डिसऑर्डर की निशानी नहीं है।
सपने देते हैं आगे बढ़ने की चाहत
सपने अक्सर ऐसी स्थितियों को भी दर्शाते हैं जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। चाहे प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल लाइफ खुद को बेहतर बनाने के लिए आपके पास कई तरह के प्लानस है, जो सपनों के रूप में आपको बार बार नज़र आते हैं।
