- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know 5 Lessons Of Safety On World Awareness Day
हर सुनामी से पहले चेतावनी और कार्रवाई जरूरी, विश्व जागरूकता दिवस पर जानिए बचाव के 5 सबक
- Written By: दीपिका पाल
सुनामी, अचानक आई हुई तबाही है जिसके लिए कितने भी इंतजाम कर लिए जाए मंजर खराब हो जाता है। इस सुनामी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 नवंबर को विश्व जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सुनामी की घटनाओं को काबू में करने का कार्य करता है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
World Tsunami Awareness Day: सुनामी या फिर तबाही, एक ऐसा मंजर जिसमें अचानक से मौसम का बदलाव असर डालता है। सुनामी की स्थिति में तटीय इलाकों से लेकर हर इलाके के लोगों को नुकसान पहुंचता है। सुनामी, अचानक आई हुई तबाही है जिसके लिए कितने भी इंतजाम कर लिए जाए मंजर खराब हो जाता है। इस सुनामी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 नवंबर को विश्व जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सुनामी की घटनाओं को काबू में करने का कार्य करता है।
जानिए क्या है इस दिवस की थीम
यहां पर विश्व सुनामी जागरूकता दिवस की बात की जाए तो इसकी थीम हर साल बदलती है। इसमें ही इस साल 2024 की थीम की बात करें तो, “हर सुनामी से पहले प्रारंभिक चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई”. इस थीम का मकसद, प्रभावी चेतावनी प्रणालियों के महत्व पर ज़ोर देना है। अगर हम सुनामी को लेकर मिल रही चेतावनी के प्रति सतर्क रहकर कार्रवाई पहले ही करते हैं तो बड़ी तबाही होने से बचा जा सकता है।
कब से हुई इस दिवस की शुरुआत
यहां पर विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के इतिहास की बात की जाए तो, साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व जागरूकता दिवस को 5 नवंबर को मनाने को लेकर नामांकित किया था। इसके साथ ही इस दिवस के मनाने को लेकर दुनियाभर से कई देशों का समर्थन मिला है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने काफी संशोधन के बाद इस दिवस को मनाने की पहल की है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Chhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- बिगड़े हुए पोस्चर से पर्सनालिटी हो रही हैं खराब, 5 मिनट के इस खास योग से बनाएं बॉडी फिट
सुनामी से बचने के लिए रखें इन 5 बातों का ख्याल
विश्व सुनामी दिवस पर आप सुनामी के खतरे से बचने के लिए हमारे द्वारा बताई जा रही 5 बातों या सबक को याद रख सकते है जिसके आधार पर बड़ी सुनामी से बचा जा सकता है।
1- जागरूकता और शिक्षा
प्राकृतिक आपदाएं क्या होती हैं औऱ किस तरह से नुकसान पहुंचाती है इसके लिए व्यक्ति को जागरूकता की आवश्यकता पड़ती है। अगर आपको पहले से ही सुनामी के बारे में पता होगा तो, बड़ी संख्या में संपत्ति को पहुंचने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
2- निचले इलाकों के लोगों के लिए व्यवस्था
सुनामी के खतरें से बचने के लिए आपको तटीय इको-सिस्टम की सुरक्षा करना चाहिए। जिन लोगों के घर तटीय या निचलें इलाकों में होते है उन्हें सुनामी जैसी तबाही का खतरा ज्यादा रहता है। जो लोग तटीय इलाकों में रहते है वे समुद्र पर ही निर्भर होते हैं इसके लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सरकार इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कर सकते है।
3- पहले से ही अलर्ट होना
सुनामी की स्थिति को लेकर मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी करते हैं कई बार सुनामी की चेतावनी भी मिलती है इसके लिए आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। तकनीक ने प्राकृतिक आपदाओं को लेकर पूर्व सूचना देने को काफी हद तक संभव कर दिया. इसके चलते बड़ी संख्या में जिंदगियां बचाई भी गई हैं. सरकार को तटीय इलाकों में इस तरह की उन्नत तकनीक का लगातार इस्तेमाल करना होगा।
ये भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा में योग निद्रा से जाग्रत होंगे देव, इस दौरान कौन से नियमों का करना चाहिए पालन
4-बिल्डिंग निर्माण पर आदेश
अगर आप सुनामी जैसे खतरों से प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं तो आपको बिल्डिंग निर्माण से जुड़े दिशा-निर्देश का सही से पालन करें। सुनामी की स्थिति में सबसे ज्यादा खतरा बिल्डिंग को होता है इसके लिए बिल्डिंग निर्माण को लेकर नियम जान लेना चाहिए।
5-सबका सहयोग जरूरी
सुनामी की स्थिति में तबाही से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता है इसके लिए देश पर आई आपदा के लिए अन्य देशों का सहयोग जरूरी होता है। प्रभावित देश को क्षेत्रीय सहयोग मिलने से सैकड़ों-हजारों जिदंगियां बचाई जा सकती हैं।
Know 5 lessons of safety on world awareness day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM










