Kimchi Benefits: किमची क्यों खा रहे हैं दुनियाभर के लोग? जानें इस कोरियन फर्मेंटेड फूड के फायदे और रेसिपी

Korean Food Trends: कोरियन किमची इन दिनों दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है। जानें क्या है यह फर्मेंटेड फूड, गट हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे दाल-चावल, पराठे व सैंडविच के साथ खाने के आसान तरीके।
Kimchi benefits gut health how to eat in indian diet.
किमची रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • किमची कोरियन खानपान का पारंपरिक फर्मेंटेड फूड है, जिसे पत्तागोभी, मूली, लहसुन, अदरक और मसालों से तैयार किया जाता है।

  • इसमें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया विकसित होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

  • भारतीय खाने में किमची को पराठे, सैंडविच, चावल और सलाद के साथ शामिल किया जा रहा है।

Kimchi for Gut Health: दुनियाभर में इन दिनों कोरियन फैशन हो या फूड, दोनों का ही क्रेज बढ़ रहा है। कोरियन नूडल्स, बिबिम्बैप और कोरियन बारबेक्यू जैसे डिश लोगों का ध्यान खींच रही है, इनमें से एक है किमची। यह एक तीखा और चटपटा साइड डिश है, जिसे फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां और फर्मेंटेशन की प्रक्रिया इसे गट हेल्थ के लिए बेहतर डिश बनाती है।

किमची की खासियत इसमें होने वाली नेचुरल फर्मेंटेशन प्रक्रिया है। इसे बनाने के लिए पत्तागोभी या कोरियन मूली को नमक, लहसुन, अदरक, हरे प्याज और कोरियन रेड चिली फ्लेक्स यानी गोचुगारू के साथ मिक्स किया जाता है। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए फर्मेंट होने दिया जाता है। इस दौरान लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया सब्जियों में मौजूद शुगर को एसिड में बदलते हैं, जिससे इसका स्वाद हल्का खट्टा, तीखा और चटपटा हो जाता है।

गट हेल्थ के लिए खास है किमची

किमची में फर्मेंटेशन के दौरान बनने वाले लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया और बायोएक्टिव कंपाउंड्स गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। ये गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा पत्तागोभी जैसी सब्जियों से भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, जो पाचन के लिए उपयोगी है।

भारतीय खाने में कैसे शामिल करें किमची?

किमची को खाने के लिए आपको पूरा कोरियन मील तैयार करने की जरूरत नहीं है। भारतीय अंदाज में भी किमची को खाया जा सकता है। एक छोटी कटोरी किमची को दाल-चावल के साथ साइड डिश की तरह खाया जा सकता है। किमची को आलू या पनीर के पराठे के साथ भी सर्व किया जा सकता है। किमची को सैंडविच की फीलिंग की तरह या फिर सलाद की तरह या फ्राइड राइस में भी ऐड करके खाया जा सकता है।

Kimchi benefits gut health how to eat in indian diet.
Garlic Coriander Soup: ठंड में घर पर बनाएं गार्लिक-कोरिएंडर सूप, रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने की आसान रेसिपी

घर पर किमची बनाने का तरीका

एक मीडियम पत्तागोभी को बड़े टुकड़ों में काटकर नमक वाले पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे साफ पानी से 2-3 बार धोकर पानी अच्छी तरह निकाल लें। अब एक बाउल में 2 चम्मच कोरियन रेड चिली फ्लेक्स, 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 4-5 लहसुन की कलियां, थोड़ा सोया सॉस, एक चुटकी चीनी और कटी हुई हरी प्याज मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

इसमें पत्तागोभी और पतली कटी गाजर व मूली डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाला सभी टुकड़ों पर लग जाए। इस मिश्रण को साफ कांच के एयरटाइट जार में भरें। इसे कमरे के तापमान पर लगभग 1-2 दिन फर्मेंट होने दें, फिर फ्रिज में रख दें।