- Hindi News »
- Lifestyle »
- Keep These Things In Mind While Celebrating Propose Day
Propose Day के दिन मोहब्बत का इज़हार करने वाले हों, तो इन बातों का रखें ख़्याल, Valentine Week दे जाएगा यादगार मखमली एहसास
- Written By: सीमा कुमारी
प्यार का इजहार करना जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक होता है। अगर आप भी इस प्रपोज डे पर अपने दिल की बात कहने जा रहे हैं, तो थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपकी एक छोटी-सी गलती इस खूबसूरत पल को बिगाड़ दे।

प्रपोज डे (सौ.सोशल मीडिया)
Valentine Day 2025: प्यार का महीना फरवरी आते ही प्यार की खुशबू हवाओं में घुलने लगती हैं। कपल्स और लव बर्ड्स के लिए ये समय बहुत ही खास होता है, क्योंकि ये महीना प्यार के सबसे बड़े सेलिब्रेशन वैलेंटाइन वीक का होता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है।
उसके बाद दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। प्रपोज डे (Propose Day) पर आप अपने प्रिय से प्यार का इजहार कर सकते हैं। प्यार का इजहार करना एक बेहद खास पल होता है, लेकिन अगर इस दौरान कुछ गलतियां हो जाएं, तो यह खूबसूरत पल बिगड़ सकता है।
प्रपोज डे आपके रिश्ते का सबसे खूबसूरत दिन हो सकता है, अगर आप सही तरीके और समय का ध्यान रखें। अपने दिल की बात सच्चे और साफ शब्दों में कहें और सामने वाले की भावनाओं की कद्र करें। प्यार का इजहार तभी करें जब आप इसके लिए पूरी तरह तैयार हों। इसलिए, अगर आप प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं इन बातों के बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
वैलेंटाइन डे पर Neha Kakkar का खास सरप्राइज, ‘नो ऑटोट्यून, नो इफेक्ट्स’ के साथ गाना गाकर जीत लिया फैंस का दिल
हेलो वेलेंटाइन कहकर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई कपल की केमिस्ट्री
Romantic Hindi Films: रोमांस, इमोशन और म्यूजिक का तड़का, वैलेंटाइन पर देखें ये सुपरहिट लव स्टोरीज
प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान :
माहौल बनाएं
आज अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो उसके लिए सही माहौल बनाएं। अपने प्यार का इजहार किसी भी जगह ना कर दें। प्यार का इजहार करने के लिए माहौल एकदम परफेक्ट होना चाहिए। अगर आपका पार्टनर परेशान, दुखी या किसी तनाव में है, तो उस वक्त प्रपोज करने से बचें। किसी खास जगह या रोमांटिक माहौल में प्रपोज करना बेहतर रहेगा।
प्रपोज करने का अलग तरीका अपनाएं
आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप चाहे तो कविता भी लिख सकते हैं। कुछ असाधारण सा गिफ्ट खरीद सकते हैं। कोई एक्सक्लूसिव डिनर प्लान कर सकते हैं। कन्फेशन का ये तरीका आपके दिन को भी यादगार बनाएगा। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि कोई भी प्लान अपने लवर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाएं।
जबरदस्ती न करें
आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए जबरदस्ती न करें। अगर आपको लग रहा है कि सामने वाला तैयार नहीं है, तो जबरदस्ती प्रपोज न करें। प्यार में इजहार जरूरी है, लेकिन सहमति सबसे अहम होती है।
हेल्दी माहौल में बात करें
आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए हेल्दी माहौल में बात करें। बातचीत के दौरान इफ, एंड और बट जैसे शब्दों का इस्तेमाल ना करें। ना ही बातचीत के दौरान डरें। अगर आप हेल्दी माहौल में अपने पार्टनर को प्रपोज करेंगे तो आप निश्चित तौर पर उन्हें खुश कर पाएंगे।
वैलेंटाइन डे की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
सोशल मीडिया पर प्रपोज करने से बचें
कुछ लोगों को अपना निजी मामला सबके सामने लाना पसंद नहीं होता। अगर आप सोशल मीडिया या सार्वजनिक रूप से प्रपोज कर रहे हैं, तो पहले पार्टनर की पसंद का ध्यान रखें।
Keep these things in mind while celebrating propose day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
May 26, 2026 | 08:19 PMसागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














