क्रिसमस पर घर में रखें इस आकार की Christmas Tree, मिलेगी नई कामयाबियां

christmas tree
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: 'क्रिसमस' (Christmas)  हर साल 25 दिसंबर को समूची दुनिया में पूरे उल्लास एवं उमंग से मनाया जाता हैं। यह ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार है। वैसे तो मुख्य रूप से 'क्रिसमस' का त्यौहार क्रिश्चियन समुदाय के लोगों का हैं, लेकिन, मौजूदा समय में इस त्यौहार 'क्रिसमस' (Christmas) अन्य धर्मों के कुछ लोग सद्भावना के तौर पर मनाते हैं।

क्रिसमस के लिए क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा सालों से चली आ रही हैं। ऐसी मान्यता है कि, 25 दिसंबर को ईसा के जन्म की खुशी में स्वर्ग दूतों ने फर्न के पेड़ों को रोशनियों और सितारों से सजा दिया था। उन्हीं की याद में लोग हर साल अपने-अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। आइए जानें वास्तु अनुसार घर की किस दिशा में कहां और कैसे क्रिसमस ट्री सजाएं ?

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा सकारात्मकता की दिशा मानी जाती है इसलिए घर के उत्तर दिशा में ही क्रिसमस ट्री लगाएं। वहीं कभी भी घर के दक्षिण दिशा में क्रिसमस ट्री न लगाएं। घर के आंगन या लॉन में भी क्रिसमस ट्री लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में कभी भी पैसों की कमी दूर नहीं होती है।

क्रिसमस ट्री को स्टार से भी सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री पर स्टार लगाने से जीवन में उत्साह और उमंग की वृद्धि होती है। क्रिसमस ट्री को सजाते हुए उसमें कुछ खिलौने भी लगाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस ट्री पर लगाए गए खिलौनों को बच्चों में बांट देने से घर में खुशियां आती हैं।  

वास्तु-शास्त्र के मुताबिक, क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे लाइट्स से सजाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के बच्चों की आयु में वृद्धि होती है और हेल्थ संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

अपने घर में त्रिकोण शेप के क्रिसमस ट्री लगाएं। ट्री का ऊपरी भाग तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है तो इसे वास्तु के अनुसार शुभ माना गया है। ऐसे क्रिसमस ट्री से घर और जीवन में उन्नति तरक्की के मार्ग खुलते हैं। सही शेप वाला क्रिसमस ट्री लगाने से घर के लोगों में प्यार बढ़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com